खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
गोंडा : सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। नन्हें-मुन
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 11:12 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 11:12 PM (IST)
गोंडा : सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ अध्यापिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस पर खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल के निदेशक प्रदीप गुप्त व प्रधानाचार्य रीना तिवारी ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। उधर, श्रीराम पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रबंधक रवि रस्तोगी ने पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। छात्र-छात्राओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिता हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें