विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक्‍शन में SDM नेहा म‍िश्रा, अवैध आरा मशीनों पर छापेमारी कर लाखों की लकड़ियां की जब्त

Published: Fri, 23 Jan 2026 11:04 PM (GMT+05:30)

एसडीएम नेहा मिश्रा ने गोंडा के शाहपुर बाजार में चार अवैध आरा मशीनों पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. एसडीएम नेहा मिश्रा ने शाहपुर बाजार में छापा मारा।

  2. चार अवैध आरा मशीनों को बंद कराया गया।

  3. प्रतिबंधित प्रजाति की भारी मात्रा में लकड़ी जब्त।

संवाद सूत्र, कर्नलगंज (गोंडा)। एसडीएम नेहा मिश्रा ने शाहपुर बाजार में अवैध रूप से संचालित चार आरा मशीनों पर छापेमारी की। इस दौरान प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ की लकड़ियां भारी मात्रा में आरा मशीनों से बरामद हुई। छापा पड़ते ही आरा मशीन संचालक फरार हो गए।

एसडीएम ने सभी मशीनें उखड़वा कर संचालन बंद करवा दिया। लकड़ियों को जब्त कर वन विभाग के दारोगा अशोक कुमार पांडेय को सुपुर्दगी में लेने और रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने बताया कि सूचना मिली थी कि अवैध कटाई की लकड़ियों को रातों-रात चीर कर बाहर भेजा जा रहा है। इसके बाद छापेमारी की कार्रवाई की गई है। तैनात वन विभाग के कर्मचारियों की भूमिका की जांच कराई जा रही है। मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गोंडा में झाड़ियों से चोरी की सात बाइक बरामद, पुलिस ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।