विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोडवेज बस चालक की पिटाई, परिचालक से कैश छीनने का प्रयास

By JagranEdited By:
Published: Wed, 27 Oct 2021 11:10 PM (GMT+05:30)

गोंडा एक घंटे बाधित रहा बस संचालन यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी कर्मियों का प्रदर्शन।

रोडवेज बस चालक की पिटाई, परिचालक से कैश छीनने का प्रयास
रोडवेज बस चालक की पिटाई, परिचालक से कैश छीनने का प्रयास

संसू, गोंडा : बुधवार को निजी बस चालक ने रोडवेज बस चालक संतोष कुमार मौर्य की पिटाई करके परिचालक से कैश छीनने का प्रयास किया। इससे नाराज रोडवेज कर्मियों ने डिपो पर प्रदर्शन किया। बस अड्डे से निजी बसों का संचालन बंद कराने की मांग की गई। इस दौरान एक घंटे तक बस संचालन बाधित रहा।

घटना सुबह आठ बजे की है। घटना की जानकारी साथी चालकों व परिचालकों को हुई तो उन्होंने मार्ग पर बस खड़ी करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने नारेबाजी की। डिपो से प्राइवेट बस संचालन होने पर आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया।

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि निजी बस चालक मनमानी करते हैं। रोडवेज से यात्रियों को बुलाकर बैठाते हैं। रोकने पर मारपीट करते हैं। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

केंद्र प्रभारी आरके दुबे ने बताया कि चालक से मारपीट की गई थी। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्हें शांत करा दिया है। पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा गया है।

----------

पहले भी चुकी है मारपीट

- रोडवेज डिपो पर सवारी बैठाने को लेकर पहले भी परिवहन निगम व निजी बस चालकों के बीच मारपीट हो चुकी है। रोडवेज कर्मियों का आरोप है कि उनके क्षेत्र में अनावश्यक दखल दिया जाता है। इससे दिक्कत होती है। पुलिस चौकी संचालित होने के बाद भी इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

-------------

कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

- परिवहन विभाग चेकिग अभियान चलाने का दावा करता है। इसके बाद भी डिपो की परिधि में निजी बसें संचालित हो रही हैं। इससे कार्रवाई के दावे पर सवाल खड़ा हो रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।