गन्ना अधिकारी का क्रय केंद्र पर छापा
गोंडा : मैजापुर व मनकापुर चीनी मिल ने गन्ने की पेराई शुरू कर दी है, जबकि बभनान चीनी मिल रविवार को शु
गोंडा : मैजापुर व मनकापुर चीनी मिल ने गन्ने की पेराई शुरू कर दी है, जबकि बभनान चीनी मिल रविवार को शुभारंभ करेगी। जिले में 56 हजार ¨क्वटल गन्ने की खरीद हो चुकी है। जिला गन्ना अधिकारी ने क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर गन्ना खरीद का जायजा लिया।
जिले में गन्ना पेराई सत्र का आगाज हो चुका है। बीते 14 नवंबर को मैजापुर, मनकापुर व बभनान चीनी मिल ने डोंगा पूजन करके शुरुआत की थी। इसके बाद किसानों से गन्ना खरीद शुरू हो गई है। मैजापुर ने 17 हजार व मनकापुर ने 49 हजार ¨क्वटल गन्ने की खरीद करके पेराई की है। गन्ना खरीद के लिए जिले में चार मिलों के 175 क्रय केंद्र खोले जाने हैं। दैनिक जागरण ने 16 नवंबर के अंक में गन्ना खरीद को लेकर खेत में फसल तैयार, किसानों को पर्ची मिलने का इंतजार शीर्षक से समाचार का प्रकाशन प्रमुखता से किया था। शनिवार को जिला गन्ना अधिकारी ओपी ¨सह ने क्रय केंद्रों पर छापेमारी करके गन्ना खरीद का जायजा लिया। उन्होंने मनकापुर के थाना क्रय केंद्र पर तौल लिपिक व किसानों से जानकारी ली। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि बभनान चीनी मिल 18 नवंबर व कुंदुरुखी चीनी मिल 23 नवंबर को गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ करेगी। चारों चीनी मिलों ने गेट पर गन्ने की तौल शुरू कर दी है। इसके अलावा मनकापुर ने 32 व मैजापुर ने चार क्रय केंद्र पर भी खरीद शुरू की है। अन्य सभी केंद्रों को जल्द स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।