खाद्य टीम ने मारा छापा, लिए 11 नमूने
गोंडा: शासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष छापामार अभियान चलाकर 11 नमूने लिए हैं। जिन्हे
गोंडा: शासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष छापामार अभियान चलाकर 11 नमूने लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अभिहित अधिकारी विनय सहाय व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से बताया कि शासन के निर्देश पर खेसारी की बिक्री पर रोक के लिए विशेष छापामार अभियान संचालित किया गया। जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार, शिव कुमार मिश्र, जुगुल किशोर, हीरालाल तथा राघवेंद्र ¨सह की टीम बनाई गई। टीम ने अभियान के तहत दालों तथा उनके प्रयोग से बनाए जाने वाले उत्पादों जैसे बेसन एवं नमकीन के कुल 11 नमूने जांच के लिए लिए हैं। इसके साथ ही आम लोगों व व्यापारियों को खेसारी दाल का प्रयोग न करने व उससे होने वाली बीमारियों के प्रति सचेत किया गया।