Move to Jagran APP

जिला अस्पताल में आधी रात को हंगामा, डॉक्टर से भी अभद्रता

गोंडा: गत सोमवार की आधी रात जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में हंगामा मच गया। यहां पर भर्ती

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 May 2018 10:19 PM (IST)Updated: Tue, 22 May 2018 10:19 PM (IST)
जिला अस्पताल में आधी रात को हंगामा, डॉक्टर से भी अभद्रता
जिला अस्पताल में आधी रात को हंगामा, डॉक्टर से भी अभद्रता

गोंडा: गत सोमवार की आधी रात जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में हंगामा मच गया। यहां पर भर्ती मरीज की महिला तीमारदारों ने एक बाहरी व्यक्ति के घूमने व अभद्रता करने के बाद वार्ड को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद इमरजेंसी में आए एक मरीज को वार्ड में शिफ्ट करने पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दरवाजा खुलवाने के प्रयास में महिलाओं ने पुलिस बुला लिया। तीमारदारों ने डॉक्टर पर धमकाने का आरोप लगाया है, वहीं पर डॉक्टर ने डायल 100 के पुलिस कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर मामले की जांच की है।

loksabha election banner

बताया गया कि जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में एक मरीज भर्ती था। उसके साथ चार महिलाएं थीं। उनका आरोप है कि करीब 11 बजे के बाद एक लंबे कद का युवक गले में गमछा डालकर वहां पर पहुंचा। वह दो तीन बार आया-गया। इसके बाद जब महिलाओं ने उससे सवाल पूछे तो वह अभद्रता करने लगा। इस पर महिलाओं ने अंदर से वार्ड को बंद कर लिया। देर रात इमरजेंसी में एक और मरीज के आने के बाद उसे वहां पर भेजा गया। वार्डब्वॉय नवल किशोर के साथ मरीज व उनके तीमारदार थे। वार्डब्वॉय ने जब दरवाजा खटखटाया तो महिलाओं ने दरवाजा नहीं खोला। उन्होंने समझा जो बाहरी व्यक्ति घूम रहा था, उसने अपने साथियों को बुला लिया है। इस पर उन्होंने डायल 100 को इसकी जानकारी दी। उधर वार्डब्वॉय ने इमरजेंसी में आकर इसकी जानकारी डॉक्टर को दी।

ईएमओ डॉ लक्ष्मीकांत सुरक्षा में तैनात जवानों को साथ लेकर वहां पर पहुंचे। वह दरवाजा खोलवाने का प्रयास कर ही रहे थे कि तभी डायल 100 की टीम वहां पर पहुंच गई। इसके बाद महिलाओं ने दरवाजा खोला। आरोप है कि डॉक्टर ने महिलाओं को धमकाया। जबकि डॉक्टर का कहना है कि वह तो दरवाजा बंद करने का कारण पूछ रहे थे तभी डायल 100 के कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। मामले की जानकारी रात में ही अन्य डॉक्टरों को दी गई।मंगलवार की सुबह इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई, जिसको लेकर दोनों पक्षों का आमना सामना कराया गया। सीएमएस डॉ. अरुण लाल का कहना है कि पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने ली जानकारी

- जिला अस्पताल में हंगामे की जानकारी पाने के बाद सीओ सिटी ब्रहम ¨सह व कोतवाल अशोक ¨सह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज को देखने के साथ ही अन्य जानकारी ली है। साथ ही अस्पताल में गश्त तेज करने का निर्देश दिया है।

नहीं ले रहे सबक

यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जिला अस्पताल सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज के तीमारदार के साथ अभद्रता का मामला सामने आ चुका है। एक मरीज के साथ स्वास्थ्य कर्मी पर ही दुष्कर्म का आरोप लगा था। साथ ही आए दिन यहां पर चोरी की भी घटनाएं हो रही है। यह हाल तब है जब यहां पर सुरक्षा के लिए कर्मचारी तैनात है, बावजूद इसके कोई ध्यान नहीं रख रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.