पोल खोल अभियान चलाएगा रालोद
गोंडा : राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारियों ने गांधी पार्क में बैठक किया। जिसमें बढ़ी बिजली
गोंडा : राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारियों ने गांधी पार्क में बैठक किया। जिसमें बढ़ी बिजली दरों को वापस कराने को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। साथ ही पांच अगस्त को धानेपुर बाजार में पोल खोल अभियान चलाने की रणनीति बनीं।
जिलाध्यक्ष सिद्धदेव ¨सह ने कहा कि बिजली दरों को बढ़ाकर गरीबों की जेब काटी जा रही है। सरकार निगम को मोटा मुनाफा दिलाने के लिए ऐसा कर रही है। पांच अगस्त के कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों को तैयारी करने के लिए कहा। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने पर बल दिया। कहा कि जन समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोल खोल अभियान में प्रदेश स्तर के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। मंगल गिरी, अर्जुन वर्मा, फैजल खान, राधेश्याम मौर्य सहित अन्य मौजूद रहे।