Move to Jagran APP

सुरक्षा में न हो कोई चूक, व्यवस्था बनी फुलप्रूफ

पुलिस खुफिया इकाइयों को विशेष निगरानी करने को कहा गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 11:11 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 11:11 PM (IST)
सुरक्षा में न हो कोई चूक, व्यवस्था बनी फुलप्रूफ
सुरक्षा में न हो कोई चूक, व्यवस्था बनी फुलप्रूफ

गोंडा: पांच अगस्त को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। देवीपाटन मंडल के चारों जिलों की पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मंडल के तीन जिले नेपाल सीमा व एक जिला अयोध्या से सटा होने के कारण सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस, खुफिया इकाइयों को विशेष निगरानी करने को कहा गया है।

loksabha election banner

देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि गोंडा जिला सीधा अयोध्या से सटा हुआ है। ऐसे में यहां पर विशेष प्रबंध किए गए हैं। अयोध्या जाने वाले रास्तों पर करीब 40 जगहों पर बैरियर लगाकर पुलिस की पिकेट लगाई जा रही है। दो स्तरीय पुलिस बल का घेरा लगाया गया है। इन सभी को आवश्यक संसाधन दिए जा रहे हैं। हर वाहन की जांच कराई जाएगी। नदी के रास्तों पर जल पुलिस की निगरानी रहेगी। सीमा क्षेत्र में आवश्यकता के अनुसार ड्रोन कैमरा लगाया जाएगा। बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती जिले नेपाल सीमा से सटे हैं, जिसके कारण यहां पर विशेष निगरानी की जा रही है। इनसेट

एडीजी ने लिया जायजा

- एडीजी यातायात अशोक कुमार सिंह ने शहर का भ्रमण किया। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा मुद्दे पर चर्चा किया। इसके बाद वह सीधे नवाबगंज पहुंच गए। वहां पर अयोध्या जाने वाले मार्गों की व्यवस्था को देखा। बाढ़ चौकियों के बारे में जानकारी ली। इनसेट

पुलिस सतर्क, कराई जा रही चेकिग

- एसपी आरके नैय्यर का कहना है कि पुलिस सतर्कता बरत रही है। वाहनों की जांच कराई जा रही है। सीओ स्तर के अधिकारी इसकी मानीटरिग कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.