प्लास्टिक से बने झंडे का नहीं होगा प्रयोग
संसू, गोंडा : मुख्य सचिव अनूप चंद पांडेय के आदेश पर प्लास्टिक के भारतीय राष्ट्रीय झंडे के प्रयोग पर
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 10:30 AM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 10:30 AM (IST)
संसू, गोंडा : मुख्य सचिव अनूप चंद पांडेय के आदेश पर प्लास्टिक के भारतीय राष्ट्रीय झंडे के प्रयोग पर रोक लगा दी गई है। डीएम कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव ने बताया कि इस संबंध में जिले के सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी किया गया है। बताया कि अब राष्ट्रीय, सांस्कृतिक एवं खेलकूद आयोजन सहित अन्य अवसरों पर प्लास्टिक के निर्मित भारतीय राष्ट्रीय झंडे का प्रयोग नहीं किया जाएगा। डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को आदेश का अनुपालन कराने के साथ ही उल्लंघन होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें