Move to Jagran APP

विद्यालय से लौट रही कक्षा पांच की छात्रा से दुष्कर्म

रही थी। घटना मंगलवार की शाम की है। आरोपी पहले भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे चुका है। इससे पहले उसने

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Jan 2019 09:00 AM (IST)Updated: Wed, 30 Jan 2019 09:00 AM (IST)
विद्यालय से लौट रही कक्षा पांच की छात्रा से दुष्कर्म

गोंडा : स्कूल से घर लौट रही कक्षा पांच की छात्रा से युवक ने दुष्कर्म किया। घटना उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र में हुई। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भय एवं आक्रोश व्याप्त है।

loksabha election banner

घटना मंगलवार की शाम की है। उक्त क्षेत्र के एक गांव की नौ वर्षीय बालिका तरबगंज थाना क्षेत्र स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ती है। वह स्कूल में छुट्टी होने के बाद बस से गांव के निकट उतरी। वहां से सौ मीटर दूर स्थित पैदल घर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में चरागाह के पास मौजूद युवक मुंह दबाकर उसे पकड़ ले गया। इसके बाद दुष्कर्म किया। बालिका के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो वह भाग निकला। बताया गया कि इससे पहले उक्त युवक ने 80 साल की महिला से दुष्कर्म किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ दिनों पहले ही वह जमानत पर छूटा। पुलिस क्षेत्राधिकारी तरबगंज कृष्ण चंद्र ¨सह के निर्देशन में आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। सीओ ने कहाकि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

महिलाओं का दुश्मन है शिवशंकर

कक्षा पांच की छात्रा से दुष्कर्म का आरोपित शिवशंकर उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के डिक्सिर गांव का रहने वाला है। 21 अक्टूबर 2016 को भी इसने एक महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया था। इस मामले पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल किया था। इसके बाद 28 अगस्त की रात उसने एक गांव के बाहर छप्पर में सो रही 80 वर्षीया महिला के साथ घिनौनी हरकत की थी। मामले में 28 अगस्त को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में वह पिछले हफ्ते जमानत पर छूटा था। अब उसने एक बच्ची को निशाना बना लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.