Move to Jagran APP

Gonda: झाड़-फूंक के नाम पर छह महीने से महिला का कर रहा था शारीरिक शोषण, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार

महिला ने तहरीर में कहा कि वह अशिक्षित है। उसके घर के सामने रह रहे युवक ने कहा कि झाड़ फूंक का कार्य करता है। उसकी पत्नी का निधन दो वर्ष पूर्व हो चुका है। झाड़ फूंक के बहाने वह महिला के घर आने जाने लगा।

By Jagran NewsEdited By: Vrinda SrivastavaPublished: Fri, 18 Nov 2022 06:13 PM (IST)Updated: Fri, 18 Nov 2022 06:13 PM (IST)
Gonda: झाड़-फूंक के नाम पर छह महीने से महिला का कर रहा था शारीरिक शोषण, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार
झाड़-फूंक के नाम पर छह महीने से महिला का शारीरिक शोषण।

गोंडा, संवाद सूत्र। नगर कोतवाली के एक कालोनी की रहने वाली महिला के साथ झाड़-फूंक के नाम पर छह महीने तक शारीरिक शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मारपीट, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

झाड़ फूंक के बहाने महिला के घर आने जाने लगा था आरोपित : अनुसूचित जाति की महिला ने दी गई तहरीर में कहा कि वह अशिक्षित है। उसके घर के सामने मुहम्मद जैनुल आबदीन रहता है। वह झाड़ फूंक का कार्य करता है। उसकी पत्नी का निधन दो वर्ष पूर्व हो चुका है। झाड़ फूंक के बहाने वह महिला के घर आने-जाने लगा। महिला ने कहा कि झाड़ फूंक के नाम पर वह छह माह से शारीरिक शोषण कर रहा है।

महिला की बेटी को भोजन बनाने के लिए आरोपित बुलाता था अपने घर : महिला ने कहा कि उसकी 14 वर्ष की एक बेटी भी है। बेटी को भोजन बनाने के लिए जैनुल अपने घर बुलाता था। बेटी के साथ भी वह गंदी हरकत करने लगा था। इसको उसके बेटे ने देख लिया था। उसका बेटा विरोध करने लगा। बेटे ने जैनुल को घर न आने की चेतावनी भी दी। महिला का कहना है कि जैनुल इससे नाराज हो गया। गत 12 नवंबर जैनुल आबदीन ने अपने बेटे का हाथ पैर बांध कर लटका दिया था।

शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की थी कोई कार्रवाई : बेटे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। इसकी शिकायत सिविल लाइंस चौकी पर की गई लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद आरोपित गत 17 नवंबर को महिला के घर में घुस आया और मारपीट करने लगा। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने कहा कि आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.