Move to Jagran APP

सालिकराम अध्यक्ष व सुधीर बने मंत्री

क्षण केंद्र पर हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर डॉ. सालिकराम त्रिपाठी को निर्विरोध चुन लिया गया। मंत्री पद के लिए हुए चुनाव में डॉ. सुधीर शुक्ला ने जीत हासिल की। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 09:21 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 06:05 AM (IST)
सालिकराम अध्यक्ष व सुधीर बने मंत्री
सालिकराम अध्यक्ष व सुधीर बने मंत्री

गोंडा: डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को जिला अस्पताल के अचल प्रशिक्षण केंद्र पर हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर डॉ. सालिकराम त्रिपाठी को निर्विरोध चुन लिया गया। मंत्री पद के लिए हुए चुनाव में डॉ. सुधीर शुक्ला ने जीत हासिल की। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

जिला अस्पताल के अचल प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. संदीप बडोला व महामंत्री डॉ. श्रवण सचान ने संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। चुनाव पर्यवेक्षक शैलेंद्र राय की देखरेख में प्रभारी अधिकारी फार्मेसी पीपी मिश्रा व चीफ फार्मासिस्ट आरबी सिंह ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। जिसमें सिर्फ मंत्री पद के लिए ही चुनाव प्रक्रिया कराई गई। डॉ. एसपी सिंह विसेन व डॉ. सुधीर शुक्ला ने नामांकन किया था। घोषित किए गए परिणाम में डॉ. सुधीर ने 90 मत पाकर जीत हासिल की। इसके अतिरिक्त अध्यक्ष डॉ. सालिकराम त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम पांडेय, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश भारती, संगठन मंत्री प्रभाशंकर द्विवेदी, संयुक्त मंत्री दिवाकर वर्मा, कोषाध्यक्ष अब्दुल खालिक व संप्रेक्षक अवेधश कुमार तिवारी निर्विरोध चुने गए। बाद में पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती का संकल्प दिलाया गया। इनसेट

मरीजों को दें बेहतर सेवाएं

- प्रांतीय अध्यक्ष संदीप बडोला ने कहा कि शासन की मंशा के हिसाब से हर गरीब तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाई जाय। मरीजों को कोई दिक्कत न हो। इसका विशेष ख्याल किया जाय। मंत्री ने संगठित रहने का आह्वान किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को धर्मेंद्र तिवारी, मनीष उपाध्याय, सुधाकर पांडेय, राजू गुप्ता, अनुराग शुक्ला, राकेश कुमार शुक्ला, जीपी तिवारी ने बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.