आयुष्मान के मरीज का हुआ आपरेशन, नवजात का जन्म
गोंडा: महिला अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहला मरीज भर्ती हुआ है। शहर के मेवा
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 09:59 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 09:59 PM (IST)
गोंडा: महिला अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहला मरीज भर्ती हुआ है। शहर के मेवातियान की ताहिरा का सोमवार की शाम को आपरेशन हुआ, जिससे शिशु ने जन्म लिया। वह काफी खुश है।
भारत सरकार ने आयुष्मान भारत योजना शुरू की है। जिसके तहत गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का इलाज कराने की सुविधा दी गयी है। सोमवार को महिला अस्पताल में इस योजना की पहली मरीज शहर के मेवातियान की ताहिरा को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया। उसका यहां पर महिला चिकित्सक डॉ. ललिता ने आपेरशन किया। ऑपरेशन के जरिए महिला ने नवजात शिशु को जन्म दिया है। उसकी हालत अब ठीक है। मैटर्न नरगिस ने पहुंचकर जच्चा बच्चा की सेहत के बारे में जानकारी ली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें