विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा में बारावफात के जुलूस में आपत्तिजनक नारा प्रसारित, सर तन से जुदा करने के नारा पर मुकदमा दर्ज; एक गिरफ्तार

Published: Wed, 26 Aug 2026 06:53 PM (GMT+05:30)

Gonda News: गोंडा में बुधवार को बारावफात के जुलूस में विवादित नारा बजाकर माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया गया। ...और पढ़ें

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, एक गिरफ्तार

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, एक गिरफ्तार

HighLights

  1. गुस्ताख नबी की एक ही सजा, सर तन से जुदा, सर तन से जुदा बजने से माहौल में तनाव

  2. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, एक आरोपित को किया गया गिरफ्तार

संवाद सूत्र, गोंडा। मोतीगंज के बेलवा गांव में बुधवार को बारावफात के जुलूस में विवादित नारा बजाने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

जुलूस में ई-रिक्शा पर डीजे सिस्टम और लाउडस्पीकर से गुस्ताख ए नबी की एक सजा, सर तन से जुदा नारा बजाया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने होने के बाद पुलिस ने आरोपित बेलावा नाऊ पुरवा निवासी रियाज अहमद को गिरफ्तार किया है। दैनिक जागरण इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीड़ियो की पुष्टि नहीं करता है।

उप निरीक्षक नारद मुनि कनौजिया ने दी गई तहरीर में कहा कि वह ग्राम बेलावा नाऊ पुरवा में बारावफात जुलूस में शांति व्यवस्था ड्यूटी में मौजूद था। इस जुलूस में आयोजक रियाज अहमद ने ई-रिक्शा पर साउंड बाक्स को लादा था और इसी से नारों की आवाज गूंजी।

आयोजक रियाज अहमद निवासी ग्राम बेलावा नाऊ पुरवा ने दूसरे समुदायों के धार्मिक विश्वासों/भावनाओं का अपमान करने व सौहार्द बिगाड़ने की नियत से गुस्ताख नबी की एक ही सजा, सर तन से जुदा, सर तन से जुदा जैसे भडकाऊ नारे लगाने व बजाने लगा।

इन सभी को एक मोबाइल फोन में रिकार्ड किया गया। वहां पर मौजूद अन्य धर्म के लोगों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। थानाध्यक्ष तेज नरायन गुप्ता ने बताया कि आरोपित रियाज अहमद को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें- देवीपाटन मंडल की कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल के खिलाफ चलेगा मुकदमा, इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त

यह भी पढ़ें- गोंडा में छात्राओं को नकाब पहनाकर डांस कराने वाले स्कूल मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, विद्यालय हो चुका है सील