बीच सड़क पर जीजा को मारी गोली, ससुर के साथ किया था ऐसा Gonda News
गोंडा में विवाद के चलते युवक ने जीजा को गोली मारी।
गोंडा, जेएनएन। जिले में एक युवक ने अपने जीजा को गोली मार दी। बातों-बातों में कहासुुुुनी के बाद गुस्से में आकर में आकर युवक ने अपने जीजा के ऊपर तमंचा तान दिया और पैर में गोली मार दी। गोली लगने से युवक सड़क पर गिर गया। आसपा मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया।
यह है मामला
मामला करदा के हतवा के पास ईदगाह है। यहां के निवासी हसरुद्दीन (42) किसी काम से जिला मुख्यालय गया था। बाइक से वापस आ रहा था। इसी दौरान परसापुर महरौर निवासी छैलू व ससुर मिल्ले ठेकेदार ने उसे रास्ते में रोक लिया। दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी इसी बीच साले ने तमंचा निकाल कर उसे गोली मार दी। गोली हसरुद्दीन की दाहिनी जांघ में लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव लोग पहुंचे और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं हसरुद्दीन के चचेरे भाई ने ससुर और साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी।
यह थी वजह
हसरुद्दीन का कुछ समय से पत्नी का विवाद चल रहा था। जिसके संबंध में छैलू उससे बात करने गया था। जिसमें दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ माह पहले ससुर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में हसरुद्दीन नामजद है। घटना को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्जकर उनकी तलाश की जा रही है।