पत्नी की हत्या में पति गिरफ्तार
गोंडा : शक की वजह से पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा था। ग्राम कूरी निवासी दीपू ने शनिवार की शाम
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 08:15 AM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 08:15 AM (IST)
गोंडा : शक की वजह से पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा था।
ग्राम कूरी निवासी दीपू ने शनिवार की शाम सरयू रेलवे स्टेशन के पीछे अपनी पत्नी पायल की गला रेतकर हत्या कर दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शक की वजह से पति-पत्नी में विवाद उत्पन्न होने की बात दीपू ने स्वीकार की। उसने बताया कि पत्नी पायल को मार डालने की उसकी मंशा नहीं थी। वह सब्जी काटने वाले चाकू से उसे महज डरा रहा था। मगर नशे में होने के कारण चाकू उसे लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दीपू ने पायल से प्रेम विवाह किया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें