Move to Jagran APP

तनाव से दूरी बनाएं, हृदय रोग से निजात पाएं

पुलिस लाइंस में योग शिविर का हुआ आयोजन

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 10:40 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 10:40 PM (IST)
तनाव से दूरी बनाएं, हृदय रोग से निजात पाएं
तनाव से दूरी बनाएं, हृदय रोग से निजात पाएं

गोंडा: विश्व हृदय दिवस पर मंगलवार को योग शिविर सहित अन्य कार्यक्रम हुए। जिसके माध्यम से हृदय रोग से निजात के बारे में जानकारी दी गई।

loksabha election banner

पुलिस लाइंस परिसर में आयोजित योग शिविर का शुभारंभ करते हुए डीआइजी डॉ.राकेश सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में अव्यवस्थित दिनचर्या, तनाव, गलत खान-पान, पर्यावरण प्रदूषण एवं अन्य कारणों के चलते हृदय रोग की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए प्रतिदिन एक घंटे का समय निकालकर योग करना चाहिए। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि हमें अपने दिन की शुरुआत योगा से करनी चाहिए। योग सिर्फ एक आसन ही नहीं बल्कि एक जीवन शैली है। इसे हम अपने दैनिक जीवन में शामिल करके कार्य करने की शैली में रचनात्मकता व एकाग्रता का विकास कर सकते हैं। प्रशिक्षक सुधांशु ने योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। बाद में पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में एस. बनर्जी, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार, सीओ सदर लक्ष्मीकांत, प्रतिसार निरीक्षक यशवंत सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, डॉ. शिव प्रताप वर्मा, ओम प्रकाश सिंह, साक्षी अरोड़ा, गीता अरोड़ा, नीता, शिखा, प्रियंका मौजूद थे। जिला अस्पताल की एनसीडी क्लीनिक में चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने मरीजों को हृदय रोग की बीमारी से निजात के बारे में जानकारी दी। महिला अस्पताल में भी हृदय रोग दिवस पर कार्यक्रम हुआ। सीएमएस डॉ. एपी मिश्र ने महिलाओं को खानपान में सुधार व तनाव से दूर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में डॉ. एस कुमार, डॉ. दीपमाला, डॉ. योगेंद्र सिंह, अनिल तिवारी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.