Move to Jagran APP

महेंद्र कुमार बने देवीपाटन मंडल के नए कमिश्नर

संवादसूत्र, गोंडा : चुनावी मौसम में चल रहे तबादलों के दौर में एक बार फिर देवीपाटन मंडल को नया कमिश्न

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 10:28 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 10:28 PM (IST)
महेंद्र कुमार बने देवीपाटन मंडल के नए कमिश्नर
महेंद्र कुमार बने देवीपाटन मंडल के नए कमिश्नर

संवादसूत्र, गोंडा : चुनावी मौसम में चल रहे तबादलों के दौर में एक बार फिर देवीपाटन मंडल को नया कमिश्नर मिला है। अब महेंद्र कुमार मंडल की कमान संभालेंगे। महज चौबीस घंटे में ही प्रीति शुक्ला को मंडलायुक्त का चार्ज छोड़ना पड़ा।

loksabha election banner

देवीपाटन मंडल में तैनात आयुक्त सुधेश कुमार ओझा का गत सप्ताह विशेष सचिव राजस्व के पद पर तबादला हो गया। उनका सेवाकाल भी 31 मार्च को पूरा हो रहा है। शासन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में तैनात विशेष सचिव प्रीती शुक्ला को देवीपाटन मंडल का आयुक्त बनाया था। गत मंगलवार की देर शाम नवागत मंडलायुक्त ने सर्किट हाउस में कार्यभार संभाला था। बुधवार को दिन में अफसरों के साथ बैठक व कार्यालयों का निरीक्षण करके उन्होंने निर्देश भी दिए थे। देरशाम उनका फिर से तबादला कर दिया गया। इनसेट

2003 बैच के आइएएस महेंद्र कुमार

-यूपी में मूलरूप से ललितपुर के रहने वाले महेंद्र कुमार 1985 में राज्य लोकसेवा आयोग से चयनित होकर प्रशासनिक सेवा में आए थे। 2003 में आइएएस में पदोन्नति के बाद उन्हें मुरादाबाद का अपर आयुक्त बनाया गया। इसके बाद वह करीब दो माह प्रतापगढ़ के डीएम रहे। यहां से हटाकर उन्हें विशेष सचिव राजस्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई। रायबरेली में करीब आठ माह डीएम की जिम्मेदारी संभालने के बाद कृषि उत्पादन शाखा में विशेष सचिव बने। करीब एक वर्ष तक महेंद्र कुमार ने अपर सचिव की जिम्मेदारी संभाली। बीती तीन जनवरी को उन्हें सचिव पंचायतीराज बनाया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.