Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2024: हाथी की सुस्त चाल से उलझा सियासी समीकरण, बसपा को इन सीटों पर 'महावत' की तलाश

सपा से गठबंधन करके वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ने वाली बहुजन समाज पार्टी बसपा इस बार अकेले मैदान में ताल ठोंकने की तैयारी में है। देवीपाटन मंडल की गोंडा कैसरगंज बहराइच (सुरक्षित) व श्रावस्ती सीट पर पार्टी प्रत्याशी तय नहीं कर सकी। हाथी की सुस्त चाल से चुनावी गणित उलझी हुई है। भाजपा ने मंडल की तीन व सपा ने दो लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर रखे हैं।

By Varun Yadav Edited By: Abhishek Pandey Published: Mon, 08 Apr 2024 04:17 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2024 04:17 PM (IST)
हाथी की सुस्त चाल से उलझा सियासी समीकरण, बसपा को इन सीटों पर 'महावत' की तलाश

जागरण संवाददाता, गोंडा। सपा से गठबंधन करके वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ने वाली बहुजन समाज पार्टी बसपा इस बार अकेले मैदान में ताल ठोंकने की तैयारी में है। देवीपाटन मंडल की गोंडा, कैसरगंज, बहराइच (सुरक्षित) व श्रावस्ती सीट पर पार्टी प्रत्याशी तय नहीं कर सकी। हाथी की सुस्त चाल से चुनावी गणित उलझी हुई है।

loksabha election banner

भाजपा ने मंडल की तीन व सपा ने दो लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर रखे हैं। गठबंधन के कारण इस बार कांग्रेस के हिस्से में मंडल की एक भी सीट नहीं आई है। देवीपाटन मंडल में चुनाव के लिए हाथी को महावत ढूंढ़े नहीं मिल रहे हैं। प्रस्तुत है रमन मिश्र की रिपोर्ट

किस सीट से किसने अब तक घोषित किया उम्मीदवार

गाेंडा लोकसभा सीट से भाजपा ने सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, सपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की पौत्री श्रेया वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। बहराइच सुरक्षित लोकसभा सीट से भाजपा ने सांसद अक्षयबर लाल गौड़ के बेटे डा. आनंद गौड़, सपा ने पूर्व विधायक रमेश गौतम पर दांव लगाया है। श्रावस्ती लोकसभा सीट से भाजपा ने एमएलसी साकेत मिश्र को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कैसरगंज सीट से किसी भी दल ने उम्मीदवार तय नहीं किए हैं।

पूर्ण बहुमत की सरकार में भी मंडल की चारों सीटें हार गई थी बसपा

वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार थी। पार्टी ने मंडल की गोंडा, कैसरगंज, बहराइच व श्रावस्ती सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन, एक भी सीट पर उसे जीत नहीं मिली। कैसरगंज में सपा के बृजभूषण शरण सिंह, गोंडा से कांग्रेस के बेनी प्रसाद वर्मा, श्रावस्ती से कांग्रेस के विनय कुमार पांडेय बिन्नू व बहराइच सुरक्षित सीट से कांग्रेस के कमांडो कमल किशोर ने जीत दर्ज की थी।

पहली बार मंडल में खुला था बसपा का खाता

- राज्य में चार बार सरकार बनाने वाली बसपा का लोकसभा चुनाव में पहली बार खाता 2019 के आम चुनाव में खुला था। सपा व बसपा गठबंधन में बसपा को श्रावस्ती व कैसरगंज लोकसभा सीट मिली थी। श्रावस्ती लोकसभा सीट से बसपा के राम शिरोमणि वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्र को 5320 मतों से पराजित किया था। राम शिरोमणि वर्मा को चार लाख 41 हजार 771 व दद्दन मिश्र को चार लाख 36 हजार 451 वोट मिले थे।

वहीं, कैसरगंज लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह ने बसपा प्रत्याशी चंद्रदेव राम यादव को दो लाख 61 हजार 601 मतों से हराया था। बृजभूषण शरण सिंह को पांच लाख 81 हजार 358 व चंद्रदेव राम यादव को तीन लाख 19 हजार 757 वोट मिले थे।

इसे भी पढ़ें: महाभारत काल से लेकर पलायन तक का साक्षी है कैराना, अंगराज कर्ण की नगरी में क्या है सियासी समीकरण; ग्राउंड रिपोर्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.