अपहरण कर बालिका से किया दुष्कर्म, हालत बिगड़ी
गोंडा : नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात सो रही आठ वर्षीय बालिका को एक युवक उठा ले
गोंडा : नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात सो रही आठ वर्षीय बालिका को एक युवक उठा ले गया। दुष्कर्म कर उसे धमकी देते हुए सड़क के किनारे छोड़ फरार हो गया। परिवारीजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित बालिका को अस्पताल लाया गया। जहां हालत बिगड़ती देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
बालिका की नानी का कहना है कि सोमवार की रात वह अकेले सो रही थी। नानी के मुताबिक उसकी नातिन ने बताया कि जब वह सो रही थी तो एक युवक आया और उसे गांव के कुछ दूर उठा ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसे मारने की धमकी दी। आरोप है कि दुष्कर्म के बाद उसे घर से कुछ दूर सड़क के किनारे रात में ही छोड़कर आरोपी भाग निकला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तहकीकात शुरू कर दिया। सूचना पाते ही मंगलवार की सुबह पुलिस अधीक्षक लल्लन ¨सह भी मौके पर पहुंचे और पीड़िता की नानी व अन्य परिवारीजनों से जानकारी हासिल की। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उधर, पीड़ित बालिका को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत बिगड़ गई। ऐसे में उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। एसपी ने बताया कि बालिका से पुलिस टीम आरोपी युवक के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर रही है।