शिमला गए गोंडा के श्रमिक बीमार, किए गए क्वारंटाइन
गांव के करीब 15 श्रमिक हिमाचल प्रदेश के शिमला चिरगांव में 15 दिन पूर्व सेब के बाग में रोजगार की तलाश में गये थे
गोंडा : क्षेत्र के भदैंया नेपाल पुरवा गांव के श्रमिक हिमाचल प्रदेश के शिमला चिरगांव में बीमार हो गए। उन्हें वहीं पर क्वारंटाइन कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार जल्द ही श्रमिक अपने गांव आएंगे।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गांव के करीब 15 श्रमिक हिमाचल प्रदेश के शिमला चिरगांव में 15 दिन पूर्व सेब के बाग में रोजगार की तलाश में गये थे। वहीं से श्रमिकों का संपर्क परिवारजनों से कट गया। गांव के सुधीर, गुड्डू, सुरेश व महेश ने थाना आकर आपबीती सुनाई। मामले को संज्ञान में लेकर शिमला चिरगांव के इंस्पेक्टर से बात की गई। चिरगांव के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यहां पहाड़ी क्षेत्र के सेब बागानों में गोंडा जनपद से आये श्रमिकों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उन्हे जांच के बाद 14 दिनों तक क्वारंटाइन किया गया है। श्रमिकों के आइसोलेशन की अवधि पूरी होने के बाद जल्द ही वह अपने घर पहुंच जाएंगे।