विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा के कंसापुर विद्यालय में छह साल बाद नौवीं की पढ़ाई शुरू, बदला नाम और बोर्ड

Published: Sun, 22 Nov 2026 12:52 PM (IST)

गोंडा के कंसापुर अभिनव विद्यालय में छह साल बाद कक्षा नौवीं की पढ़ाई फिर से शुरू हुई है, जिसमें 27 छात्रों ने प्रवेश लिया है। अब यह विद्यालय सीबीएसई के बजाय यूपी बोर्ड से पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज के रूप में संचालित होगा, जिससे छात्रों को आगे की शिक्षा का अवसर मिलेगा।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. कंसापुर विद्यालय में छह साल बाद नौवीं की पढ़ाई शुरू हुई।

  2. अभिनव विद्यालय अब यूपी बोर्ड से संचालित होगा।

  3. विद्यालय का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज हुआ।

संवाद सूत्र, गोंडा। संसाधनों और शिक्षकों की कमी से जूझ रहे कंसापुर के अभिनव विद्यालय में माध्यमिक शिक्षा की नई शुरुआत हुई है। बीते छह वर्षों से यहां केवल कक्षा आठ तक पढ़ाई हो रही थी। अब पहली बार कक्षा नौ में 27 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। विद्यालय में कक्षा आठ तक 113 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। झंझरी विकासखंड स्थित इस विद्यालय की स्थापना शिक्षा सत्र 2015-16 में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) के तहत अभिनव विद्यालय के रूप में हुई थी।

शुरुआत में कक्षा 12 तक पढ़ाई की योजना थी, लेकिन शिक्षकों की तैनाती नहीं होने से यह शुरू नहीं हो सकी। विद्यालय की सीबीएसई मान्यता अवधि 2020 में समाप्त हो गई थी। इसके बाद यहां कक्षा आठ तक ही पढ़ाई जारी रही। शासन ने बीते मई में अभिनव विद्यालयों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज के रूप में संचालित करने का आदेश जारी किया था।

इसके तहत कंसापुर विद्यालय अब सीबीएसई के बजाय उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) से संचालित हो रहा है। नाम परिवर्तन के साथ पाठ्यक्रम, परीक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था में भी एकरूपता आएगी। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आगे की पढ़ाई का रास्ता खुलेगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि विद्यालय का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज कर दिया गया है और अब यह यूपी बोर्ड से संचालित है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और अब तक सामने आई कमियों को दूर करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- गोंडा पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव, बोले- भगवान चाहंगे तो गोपालकृष्ण धाम भी जगमगाएगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।