विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किसान के घर आईं डबल खुशियां, गोंडा के नितिन सिंह का यूपी पुलिस आरक्षी और होमगार्ड दोनों में हुआ चयन

Published: Sat, 17 Oct 2026 01:36 PM (IST)

गोंडा के रामापुर भगाही गांव निवासी नितिन सिंह ने कड़ी मेहनत से यूपी पुलिस आरक्षी और होमगार्ड दोनों पदों पर चयन होकर दोहरी सफलता हासिल की है।

नितिन सिंह

नितिन सिंह

HighLights

  1. नितिन सिंह का यूपी पुलिस आरक्षी और होमगार्ड में चयन।

  2. गोंडा के रामापुर भगाही गांव के निवासी ने पाई दोहरी सफलता।

  3. कड़ी मेहनत और बड़े पिता के मार्गदर्शन को दिया श्रेय।

संवाद सूत्र, गोंडा। रामापुर भगाही गांव निवासी नितिन सिंह ने मेहनत और लगन के दम पर दोहरी सफलता हासिल की है। उनका चयन यूपी पुलिस में आरक्षी के साथ ही होमगार्ड पद पर भी हुआ है।

नितिन के पिता नरेंद्र सिंह खेती के साथ इलेक्ट्रिक का काम करते हैं, जबकि मां पुष्पा सिंह गृहिणी हैं। नितिन ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई अयोध्या के जीआईसी इंटर कॉलेज से पूरी की। इसके बाद मसकनवां के शीतलगंज से स्नातक किया।

उन्होंने निर्धारित लक्ष्य के साथ भर्ती परीक्षाओं की तैयारी की, जिसका परिणाम दोहरी सफलता के रूप में मिला। नितिन के बड़े पिता विजय कुमार सिंह ने बताया कि वह शुरू से ही होनहार रहे हैं और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे। नितिन ने सफलता का श्रेय बड़े पिता के मार्गदर्शन और प्रेरणा को दिया।

यह भी पढ़ें- गोंडा में शुरू हुआ कृषि छात्रों का ग्रामीण अनुभव कार्यक्रम, 8 सप्ताह तक किसानों से सीखेंगे खेती की तकनीक