विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा में शुरू हुआ कृषि छात्रों का ग्रामीण अनुभव कार्यक्रम, 8 सप्ताह तक किसानों से सीखेंगे खेती की तकनीक

Published: Thu, 15 Oct 2026 06:11 PM (GMT+05:30)

कर्नलगंज, गोंडा में आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के 34 बीएससी कृषि छात्रों ने 8 सप्ताह का ग्रामीण कृषि कार्य ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. 34 कृषि छात्रों ने ग्रामीण अनुभव कार्यक्रम शुरू किया।

  2. आठ सप्ताह में सात गांवों में सीखेंगे आधुनिक खेती।

  3. किसान गोष्ठी कर वैज्ञानिक पद्धतियों की जानकारी देंगे।

संवाद सूत्र, कर्नलगंज (गोंडा)। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज (अयोध्या) से संबद्ध कृषि महाविद्यालय के बीएससी (कृषि) चतुर्थ वर्ष के 34 विद्यार्थी आजमगढ़ से स्थानांतरित होकर आए हैं। उनके ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम की तैयारी पूरी है। आठ सप्ताह में छात्र सात गांवों में आधुनिक और व्यावहारिक खेती सीखेंगे। शिक्षकों ने भौगोलिक स्थिति और कृषि संसाधनों के आधार पर खजुहा, गौरवाकला, गोनवा, सकरौरा, कचनापुर, लालेमऊ और विशुनपुरा चुने।

किसान रंजीत सिंह, सचिन गोस्वामी, राकेश मोहन, अवधेश सिंह और महेश मिश्र से मिलकर सहयोग मांगा। छात्र ग्रामीण जीवन, शिक्षा स्तर, कृषि संसाधनों, उपकरणों, कृषि प्रणालियों और किसानों की समस्याओं का अध्ययन कर रिपोर्ट देंगे।

अंत में गांवों में कृषक गोष्ठी कर आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों की जानकारी देंगे। कार्यक्रम प्रोफेसर डॉ उमेश चंद्र के नेतृत्व में डा अर्चित सिंह, डा उत्कर्ष सिंह, डा ऋषभ मौर्य, डा मनीष कुमार मौर्य, डा बंशीधर, डा अंकित कुमार शाक्य और डा वैशाली सिंह की देखरेख में होगा।

यह भी पढ़ें- गोंडा में बृजभूषण शरण सिंह के करीबी लोग समाजवादी पार्टी में शामिल, मुखिया अखिलेश यादव ने दी सदस्यता