25 लाख जुर्माना न भर पाने से दुबई में फंसा गोंडा का युवक, वीडियो जारी कर मांगी भारत वापसी की मदद
दुबई में 6 महीने की जेल काटने के बाद 25 लाख रुपये का जुर्माना न भर पाने के कारण गोंडा ...और पढ़ें
-1792846372665_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
अमित मौर्य दुबई में 25 लाख जुर्माना न भर पाने से फंसे।
छह महीने की जेल काटने के बाद भी भारत वापसी अटकी है।
पिता ने विदेश राज्य मंत्री से बेटे की वापसी की मांग की।
संवाद सूत्र, गोंडा। दुबई में फंसे कर्नलगंज निवासी अमित कुमार मौर्य ने शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी कर भारत लौटने में मदद मांगी। अमित का दावा है कि छह महीने की जेल की सजा पूरी करने के बावजूद 25 लाख रुपये का जुर्माना नहीं भर पाने से उनकी वापसी अटकी है। वार्ड नंबर 22, बजरंग नगर निवासी अमित करीब पांच साल पहले रोजगार के लिए दुबई गए थे।
उनके मुताबिक, एक मुकदमे में उन्हें छह महीने की सजा हुई थी। जुर्माना जमा न कर पाने के कारण वह अब भी दुबई में हैं। अमित ने वीडियो में बताया कि दुबई में रहते हुए उनकी मां का निधन हो गया और वह अंतिम दर्शन के लिए घर नहीं पहुंच सके।
उनके पिता राम अशोक मौर्य की तबीयत भी खराब है। अपनी बिगड़ती मानसिक स्थिति का हवाला देते हुए उन्होंने जल्द स्वदेश लौटने में मदद मांगी। पिता ने विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह को पत्र भेजकर बेटे की वापसी के लिए हस्तक्षेप की मांग की है।
