34 हजार रुपये प्रतिमाह न्यूनतम मजदूरी, नोएडा प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को भेजा छह सूत्रीय मांगो का ज्ञापन
आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल आफ ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने गोंडा में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।

HighLights
श्रमिकों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
प्रतिमाह 34 हजार रुपये न्यूनतम मजदूरी की प्रमुख मांग।
नोएडा हिंसा की उच्चस्तरीय जांच और मजदूरों की रिहाई की अपील।
संवाद सूत्र, गोंडा। आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल आफ ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने छह सूत्री मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा को सौंपा।
अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि नोएडा में हुई हिंसा की जांच के लिए उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में आयोग का गठन किया जाए। गिरफ्तार किए गए मजदूरों को बिना शर्त रिहा करने, मजदूरों पर कार्रवाई के लिए जिम्मेदार गौतमबुद्धनगर के डीएमख् पुलिस कमिश्नर, उप श्रमायुक्त को हटाया जाए।
प्रदेश में आठ घंटे के काम की प्रतिमाह न्यूनतम मजदूरी 34 हजार रुपये करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में सचिव जमाल खान, रविंद्र कुमार, सगीर खान, राम किशोर भारती, सत्य नरायन वर्मा शामिल रहे।
