विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महिला की मौत के बाद स्वजनों ने किया हंगामा, एक घंटे ठप रहीं OPD और इमरजेंसी सर्विस; आरोपित गिरफ्तार

Published: Fri, 13 Mar 2026 04:20 PM (IST)

कटरा बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, कटराबाजार (गोंडा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। स्वजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। चिकित्सक के साथ मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है।

अभद्रता व मारपीट के बाद चिकित्सकों ने ओपीडी व आपातकालीन सेवाएं ठप कर दी। करीब एक घंटे तक मरीजों को मुश्किल झेलनी पड़ी। एसीएमओ आदित्य वर्मा ने घटना की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि घटना की समीक्षा कर रहे हैं। आरोपित पर कार्रवाई होनी चाहिए।

बनगांव के कटहवा निवासी महफूज ने बताया कि चैपुरवा की रहने वाली उनकी नानी नईका की शुक्रवार की सुबह तबीयत बिगड़ गई। उनकी मां हसीना आशा कार्यकर्ता हैं जो अपनी मां व उनकी नानी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई। आरोप लगाया कि डा. अरुण सिंह ने उपचार किए जाने में हीलाहवाली की जिससे उनके नानी की मौत हो गई।

मुकदमा दर्ज कराने की धमकी

विरोध करने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी गई। डा. अरुण सिंह ने बताया कि बनगांव कटहवा गांव की आशा चैपुरवा गांव की निवासी रोगी नईका को लेकर उपचार कराने आई थी। रोगी टीबी व सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। उसका उच्च रक्तचाप 185 से अधिक था। मरीज को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

इसी बीच चरेरा गांव निवासी नरेंद्र आकर बहसबाजी करने लगे। उनके कार्य में अनैतिक हस्तक्षेप करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव कराने आए अन्य कर्मचारी भी चोटहिल हो गए। अधीक्षक डा. इंदू सिंह राणा ने बताया कि चिकित्सक के साथ मारपीट करना गंभीर बात है। थाने पर तहरीर दी गई है।

यह भी पढ़ें- दुष्कर्म के बाद प्रेगनेंट हुई किशोरी ने रास्ते में दिया बच्चे जन्म, कुछ ही देर बाद नवजात ने तोड़ा दम

आरोपी पर कार्रवाई होनी चाहिए। प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि डाक्टर पर हमला करने के आरोपित चरेरा गांव निवासी नरेंद्र के विरुद्ध मुकदमा किया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर विवेचना शुरू कर दी गई है।