गोंडा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, बेड पर पड़ा मिला शव
गोंडा के शंकर पुरवा में संजू तिवारी नामक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसका शव उसके कमरे ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
संजू तिवारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बेड पर मिला।
पति और पिता दोनों ने पुलिस को सूचना दी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।
संवाद सूत्र, गोंडा। नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात मुहल्ला शंकर पुरवा निवासी शिवम तिवारी की पत्नी संजू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव उसके कमरे में बेड पर पड़ा पाया गया।
प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि मृतका के पति ने सूचना दी थी। नपं के ही मुहल्ला बाबूपुर निवासी मृतका के पिता शियाराम चौबे ने भी पुलिस को सूचना दी है। निरीक्षक के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
