विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा में वीबी-जी राम-जी योजना के तहत चलेगा विशेष अभियान, हर गांव में 85 लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य

Published: Sun, 11 Oct 2026 07:11 PM (IST)

गोंडा जिले में जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें प्रत्येक गांव में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गोंडा में विशेष रोजगार सृजन दिवस अभियान चलेगा।

  2. प्रत्येक गांव में 85 लोगों को रोजगार मिलेगा।

  3. एक लाख से अधिक मानव दिवस रोजगार का लक्ष्य।

संवाद सूत्र, गोंडा। गांवों में रहने वाले जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को जिले की 1192 ग्राम पंचायतों में विशेष रोजगार सृजन दिवस अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक गांव में 85 लोगों को रोजगार मिलेगा। एक दिन में एक लाख एक हजार 320 मानव दिवस रोजगार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निगरानी के लिए तहसीलवार चार नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। जनप्रतिनिधि व अधिकारी कार्यों का शुभारंभ करेंगे।

2672 कार्य चयनित
विशेष अभियान के लिए जिले में 2672 कार्य चयनित किए गए हैं, इनमें अधिकांश कच्चे कार्य शामिल हैं। चकमार्ग की पटाई, गो-आश्रय केंद्र में खाईं निर्माण, इंटरलाकिंग, तालाब सुंदरीकरण के साथ ही अन्य कार्य शामिल हैं।

कौन कहां का नोडल अधिकारी
डीएम प्रियंका निरंजन ने कार्य की निगरानी के लिए सदर तहसील में जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, कर्नलगंज में परियोजना निदेशक सुशील कुमार पांडेय, तरबगंज में उपायुक्त स्वत : रोजगार जेएन राव व मनकापुर में उपायुक्त श्रम रोजगार जर्नादन प्रसाद यादव को नोडल अधिकारी नामित किया है।

125 दिवस रोजगार देने का है लक्ष्य
वीबी-जी राम-जी योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी गई है। प्रति दिवस 300 रुपये मजदूरी का भुगतान श्रमिकों के खाते में किया जाएगा। इसबार बारिश के कारण गांवों में विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। खेती संबंधी कार्य के लिए श्रमिकों का अवकाश नवंबर में होगा।

यह भी पढ़ें- गोंडा में 33 करोड़ की 'नवयुग पालिका योजना' तैयार: शहर को मिलेंगे ट्रैफिक सिग्नल, EV स्टेशन और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स