गोंडा में 33 करोड़ की 'नवयुग पालिका योजना' तैयार: शहर को मिलेंगे ट्रैफिक सिग्नल, EV स्टेशन और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
गोंडा जिला प्रशासन ने शहर के संतुलित और आधुनिक विकास के लिए 33 करोड़ रुपये की 'नवयुग पालिका योजना' बनाई ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
शहर के विकास को 33 करोड़ की नवयुग पालिका योजना।
चार चौराहों पर ट्रैफिक लाइट, तीन ईवी चार्जिंग स्टेशन।
पार्कों का सौंदर्यीकरण, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और नया कार्यालय।
संवाद सूत्र, गोंडा। शहर के संतुलित और आधुनिक विकास के लिए जिला प्रशासन ने 33 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाई है। पांच वर्ष के लिए बनाई गई कार्ययोजना में बड़गांव समेत चार चौराहे पर ट्रैफिक लाइट, बस स्टैंड का निर्माण व नगर निकाय की कमाई के लिए ईवी चार्जिंग स्टेशन की भी स्थापना कराई जाएगी। डीएम प्रियंका निरंजन ने नवयुग पालिका योजना के तहत प्रस्ताव शासन को भेजा है।
- 2.50 लाख शहर की अनुमानित आबादी
- 27 वार्ड
- 20 हजार अनुमानित मकान व भवनों की संख्या
तीन स्थानों पर होगी हैवी ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना
ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए विकास भवन, मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय व मनकापुर बस स्टाप का चयन किया गया है।ई-रिक्शा के साथ ही चौपहिया व दोपहिया के चार्जिंग की व्यवस्था की जाएगी।
कहां लगेगी ट्रैफिक लाइट
- बड़गांव चौराहा
- एलबीएस चौराहा
- अंबेडकर चौराहा
- गुरुनानक चौराहा
पांच पार्काें की बदलेगी सूरत
हाउसिंग कालोनी स्थित चिल्ड्रेन पार्क, चेतना पार्क, क्रांति उपवन का सुंदरीकरण कराया जाएगा। मेवातियान स्थित फुरकानिया व सर्किट हाउस के समीप नया पार्क विकसित होगा।
टाउनहाल की बदलेगी सूरत
गांधीपार्क स्थित टाउनहाल का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसमें प्रोजेक्टर के साथ ही अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा नए मैरिज हाल के निर्माण का भी प्रस्ताव किया गया है।
चुंगीगोदाम के पास बनेगा शॉपिंग काम्पलेक्स
नगर पालिका परिषद की कमाई बढ़ाने के लिए चुंगीगोदाम के पास खाली भूमि पर शापिंग काम्पलेक्स बनाने का प्रस्ताव किया गया है। यहां दुकानों के निर्माण के साथ ही पार्किंग की भी व्यवस्था होगी।
नगर पालिका परिषद का बनेगा नया कार्यालय
नगर पालिका परिषद का नया कार्यालय बनाने की भी तैयारी है। नव युग पालिका योजना के तहत जलकल या किसी अन्य स्थान पर नया कार्यालय भवन बनाने का प्रस्ताव किया गया है। इसके अलावा जलनिकासी के लिए बड़े नाले का निर्माण भी प्रस्तावित किया गया है।
