गोंडा में आवारा कुत्ते ने मचाई दहशत, दो घंटे में 30 लोगों को बनाया शिकार
गोंडा में उतरौला मार्ग स्थित सब्जी मंडी के पास एक आवारा कुत्ते ने दो घंटे में करीब 30 लोगों को ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
गोंडा में आवारा कुत्ते ने मचाई दहशत।
दो घंटे में 30 लोगों को बनाया शिकार।
पीड़ितों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए।
संवाद सूत्र, गोंडा। नगर कोतवाली के उतरौला मार्ग स्थित सब्जी व फल मंडी के पास आवारा कुत्ते ने दो घंटे के भीतर करीब 30 लोगों को शिकार बनाया, जिसमें 20 बच्चे व किशोर भी शामिल हैं। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, कुत्ता जिस रास्ते से गुजरा, उसने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया।
कृष्णा, असद, समीरा, अरमान, संजय कुमार व मालती समेत करीब 30 लोगों ने मेडिकल कालेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय के आपातकालीन कक्ष में आकर एंटी रेबीज इंजेक्शन (एआरवी) लगाया है। आपात कालीन चिकित्साधिकारी डा. अतुल मिश्र ने कहा कि एआरवी का टीका लगाया गया है।
