गोंडा में 415 पीआरडी जवानों का बढ़ा मानदेय, कैशलेस इलाज की भी मिलेगी सुविधा
गोंडा के 415 पीआरडी जवानों का दैनिक मानदेय 500 से बढ़कर 600 रुपये हो गया है, साथ ही उन्हें 5 ...और पढ़ें

HighLights
पीआरडी जवानों का दैनिक मानदेय 500 से 600 रुपये हुआ।
415 जवानों को 5 लाख तक कैशलेस इलाज मिलेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना का शुभारंभ किया।
जागरण संवाददाता, गोंडा। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों को अब प्रतिदिन 500 रुपये की जगह 600 रुपये मानदेय मिलेगा। जिले के 415 पीआरडी जवानों को बढ़े हुए मानदेय के साथ ही पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में योजना का शुभारंभ कराया। मुख्यमंत्री के संबोधन का प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में कराया गया। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र ने पीआरडी जवानों को इलाज की सुविधा व मानदेय में वृद्धि होने पर बधाई दी।
प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि अब पीआरडी जवानों को प्रतिमाह औसतन 18 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। सम्मानजनक मानदेय मिलने पर जवानों ने प्रसन्नता जताई। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आयुषी वर्मा, सहर फात्मा एवं वरिष्ठ सहायक उषा कुमारी उपस्थित रहीं।
