विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

50 हजार की घूस लेने के आरोप में सब इंस्पेक्टर सस्पेंड, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

Published: Fri, 13 Mar 2026 06:52 PM (GMT+05:30)

गोंडा के मोतीगंज थाने के उप निरीक्षक मिनहाज सिद्दीकी को रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. उप निरीक्षक मिनहाज सिद्दीकी रिश्वत वीडियो वायरल होने पर निलंबित।

  2. एसपी विनीत जायसवाल ने प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर की कार्रवाई।

  3. आरोपों को निराधार बताते हुए विभागीय जांच का सामना कर रहे।

संवाद सूत्र, मोतीगंज (गोंडा)। थाने के उप निरीक्षक मिनहाज सिद्दीकी का रुपये लेते इंटरनेट मीडिया वीडियो प्रसारित होने के बाद एसपी विनीत जायसवाल ने उन्हें निलंबित कर दिया है। दैनिक जागरण इंटरनेट पर प्रसारित वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उप निरीक्षक मिनहाज सिद्दीकी ने आरोपों को निराधार बताया है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो 28 मई बताया जा रहा है।

दावा किया जा रहा है कि 10 मई 2025 को छाछपारा कानूनगो के भरत, धन प्रकाश, भगेलू व खूंटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। दो आरोपित भरत व भगेलू को जेल भेज दिया गया। धन प्रकाश और खूंटी फरार चल रहे हैं। उन्हीं के खिलाफ 19 फरवरी को कुर्की की नोटिस चस्पा किया गया। उप निरीक्षक ने कहा कि उन्होंने किसी से रुपये नहीं लिया है।

प्रथम दृष्टया उप निरीक्षक दोषी

महिला रुपये देने के लिए कहती है, लेकिन वह मना कर रहे हैं। क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा ने कहा कि आरोप की जांच की गई। प्रथम दृष्टया उप निरीक्षक मिनहाज सिद्दीकी के दोषी मिलने पर एसपी ने निलंबित किया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- महिला की मौत के बाद स्वजनों ने किया हंगामा, एक घंटे ठप रहीं OPD और इमरजेंसी सर्विस; आरोपित गिरफ्तार

उधर, शुक्रवार को प्रशिक्षु आइपीएस प्रदीप कुमार ने मोतीगंज थाने का तीन महीने के लिए प्रभार ग्रहण किया है। उन्होंने थाने का अवलोकन किया। थाना परिसर के साथ बैरक, कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, मिशन शक्ति, पुरुष और महिला आवास के साथ थाने की व्यवस्था को देखा। प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामभवन पासवान उपस्थित रहे।