गोंडा में निर्माणाधीन फोरलेन समेत 27 सड़कों का काम पकड़ेगा रफ्तार, शासन से मिले 4.86 करोड़
गोंडा शहर में पुलिस लाइन से सर्किट हाउस तक बन रही फोरलेन समेत कुल 28 सड़कों के निर्माण को पूरा ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
गोंडा में 28 सड़कों के निर्माण को मिले 4.86 करोड़।
पुलिस लाइन से सर्किट हाउस तक बन रही फोरलेन सड़क।
बजट मिलने से निर्माण कार्यों में आएगी तेजी।
संवाद सूत्र, गोंडा। देवीपाटन मंडल मुख्यालय स्थित शहर में पुलिस लाइन-जिला कारागार, विकास भवन व मेडिकल कॉलेज होते सर्किट हाउस तक फोरलेन सड़क बन रही है। इसके अलावा अन्य 27 सड़कें निर्माणाधीन है, जिन्हें पूरा करने के लिए शासन ने चार करोड़ 86 लाख रुपये आवंटित किए हैं।
कचहरी रेलवे स्टेशन -अंबेडकर चौराहा मार्ग स्थित पुलिस मार्डन स्कूल से सर्किट हाउस चौराहा तक पहली फोरलेन सड़क बन रही है। यह सड़क दो हिस्सों में बन रही है,जिसमें पहला हिस्सा अंबेडकर चौराहा, आरटीओ आफिस होते हुए जिला कारागार तक जाएगा।
बजट मिलने से निर्माण में आएगी तेजी
इसका दूसरा हिस्सा आरटीओ आफिस से विकास भवन व मेडिकल कॉलेज होते हुए सर्किट हाउस तक जाएगा। इसके लिए शासन ने 32 करोड़ 44 लाख के बजट को स्वीकृति दी है। बजट की दूसरी किस्त तीन करोड़ 40 लाख रुपये फिर मिले हैं।
तुर्काडीहा-धनौली मार्ग के लिए 13 लाख 70 हजार, गोंडा-बेलसर-उमरीबेगमगंज मार्ग के लिए 71 लाख 83 हजार, कटरा चौरी मार्ग की मरम्मत के लिए 11.58 लाख रुपये मिले हैं। इनके अलावा 24 सड़कों का निर्माण पूरा कराने के लिए लिए दो करोड़ 43 लाख मिले हैं। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बजट मिलने से निर्माण में तेजी आएगी।
