विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

परिसीमन और महिला आरक्षण बिल से बदलेगा गोंडा का सियासी भूगोल, बन सकती हैं 3 नई विधानसभा सीटें

Published: Sun, 29 Nov 2026 03:10 PM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार द्वारा पेश होने वाले परिसीमन और महिला आरक्षण बिल से गोंडा की राजनीति में बड़ा बदलाव आ सकता है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. गोंडा की राजनीति पर परिसीमन बिल का गहरा असर।

  2. जिले में तीन नई विधानसभा सीटें बन सकती हैं।

  3. तीन विधानसभा सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

जागरण संवाददाता, गोंडा। देश की राजनीति के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार एक बार फिर परिसीमन के साथ ही महिला आरक्षण का बिल लोकसभा में पेश करेगी। यदि बिल को मंजूरी मिली तो इसका असर जिले की राजनीति पर भी पड़ेगा।

वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार जिले में तीन नए विधानसभा क्षेत्रों का गठन हो सकता है। ऐसे में जिले में दो लोकसभा स्वतंत्र हो जाएंगी। तीन विधानसभाएं महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं। सभी की निगाहें लोकसभा में पेश होने वाले परिसीमन व आरक्षण बिल पर टिकी हुई है।

2008 के पहले क्या थी स्थिति

2008 के पहले जिले में गोंडा सदर, मनकापुर (सुरक्षित), कर्नलगंज, कटराबाजार व डिकसिर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र स्वतंत्र थे। बलरामपुर जिले की सादुल्लाहनगर क्षेत्र में बभनजोत, छपिया, इटियाथोक व मुजेहना ब्लॉक के कुछ गांव शामिल थे। वहीं, बलरामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में रुपईडीह व इटियाथोक ब्लाक के गांव जुड़े हुए थे।

2008 में हुए परिसीमन डिकसिर सुरक्षित विधानसभा को समाप्त करके तरबगंज के नाम से अनारक्षित नई विधानसभा गठित की गई। वहीं, मुजेहना की जगह मेहनौन विधानसभा सीट बनी। सादुल्लाहनगर की जगह गौरा विधानसभा बनाई गई।

क्या है वर्तमान स्थिति

वर्तमान में जिले में सात विधानसभा सीटें हैं। ये विधानसभा क्षेत्र दो लोकसभा क्षेत्रों में शामिल हैं। गोंडा लोकसभा क्षेत्र में गाेंडा सदर, मेहनौन, गौरा, मनकापुर व बलरामपुर का उतरौला विधानसभा क्षेत्र शामिल है। वहीं, कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में कैसरगंज, पयागपुर, कटराबाजार, कर्नलगंज व तरबगंज विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

परिसीमन के बाद क्या हो सकती है स्थिति

परिसीमन के बाद नवाबगंज, खरगूपुर व गोंडा सदर की जगह गोंडा शहर व ग्रामीण विधानसभा गठित हो सकती है। यदि ऐसा हुआ तो गोंडा जिले में दो स्वतंत्र लोकसभा क्षेत्र हो जाएंगे। जिनके नामकरण गोंडा व तरबगंज लोकसभा क्षेत्र हो सकते हैं।

मनकापुर विधानसभा सीट अनारक्षित होने के साथ ही आरक्षण से मुक्त हो सकती है। वहीं, गोंडा शहर की सीट को सुरक्षित किया जा सकता है। यही नहीं, 33 प्रतिशत आरक्षण के अनुसार तीन विधानसभा सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं।

  • 04 तहसील
  • 16 विकासखंड
  • 10 नगर निकाय
  • 1192 ग्राम पंचायत
  • 34.33 लाख आबादी वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार
  • 22.31 लाख मतदाता विधानसभा निर्वाचक नामावली में दर्ज

विधानसभा क्षेत्र से बढ़ने से युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी। जनता की पहुंच जनप्रतिनिधियों तक अधिक होगी। आधी-आबादी को उचित सम्मान के साथ ही विधानसभा व लोकसभा में प्रतिनिधित्व का अवसर बढ़ेगा। -अकबाल बहादुर तिवारी, जिलाध्यक्ष भाजपा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।