विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा के मनकापुर में 115 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा ओवरब्रिज, ऑनलाइन निविदा की गई जारी

Published: Wed, 14 Oct 2026 05:31 PM (IST)

गोंडा के मनकापुर में टिकरी-रेहरा बाजार मार्ग पर 245 एसपीएल रेलवे फाटक पर 115 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 115 करोड़ रुपये से मनकापुर में ओवरब्रिज निर्माण

  2. टिकरी-रेहरा बाजार मार्ग पर रेलवे फाटक पर बनेगा

  3. ऑनलाइन निविदा जारी, जल्द शुरू होगा कार्य

संवाद सूत्र, मनकापुर (गोंडा)। टिकरी-रेहरा बाजार मुख्य मार्ग पर स्थित 245 एसपीएल रेलवे सम्पार फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण को लेकर कवायद तेज हो गईहै। 115 करोड़ रुपये से बनने वाले ओवरब्रिज के लिए ऑनलाइन निविदा आमंत्रित की गई है। रेलवे सम्पार फाटक पर ट्रेनों के लगातार आवागमन से हर दस मिनट में फाटक बंद होने के कारण गोंडा, मसकनवां, सादुल्लानगर और उतरौला की ओर आवागमन करने वाले हजारों वाहन जाम में फंस जाते हैं।

इस मार्ग से प्रतिदिन पांच से दस हजार छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। करीब 148 जोड़ी ट्रेनों के आवागमन के कारण फाटक बार-बार बंद होता है। एक ट्रेन के गुजरने में दो से चार मिनट लगते हैं, जबकि अप और डाउन की ट्रेनें एक साथ आने पर पांच से दस मिनट तक आवागमन बाधित रहता है। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की कतार एक किलोमीटर तक पहुंच जाती है।

व्यापारियों ने बताया कि जाम में एंबुलेंस, स्कूली बसें और यात्रियों से भरे वाहन भी फंस जाते हैं। मरीजों को अस्पताल पहुंचने में देरी होती है, जबकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने रेलमंत्री से ओवरब्रिज निर्माण की मांग की थी। 115 करोड़ रुपये से ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति हुई है।

केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रतिनिधि कमलेश पांडेय ने दैनिक जागरण को दूरभाष पर बताया कि ओवरब्रिज निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था ने आनलाइन निविदा आमंत्रित की है। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- गोंडा के 25 माध्यमिक विद्यालयों में बनेंगी वोकेशनल लैब, पढ़ाई के साथ रोजगार के गुर सीखेंगे छात्र