विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा में अवैध खनन रोकने गए लेखपाल को पीटा, छीना मोबाइल, दो सगे भाइयों समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज

Published: Sun, 12 Apr 2026 10:33 PM (IST)

गोंडा के मनकापुर में अवैध खनन रोकने गए लेखपाल विजेंद्र कुमार सक्सेना पर हमला हुआ। खनन माफियाओं ने उनकी पिटाई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. लेखपाल को अवैध खनन रोकने पर पीटा गया।

  2. हमलावरों ने लेखपाल का मोबाइल छीना, जान से मारने की धमकी दी।

  3. दो सगे भाइयों सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज।

संवाद सूत्र, बभनजोत (गोंडा)। मिट्टी व बालू का अवैध खनन रोकने गए लेखपाल की पिटाई करके मोबाइल छीन ली गई। जानमाल की धमकी देने के साथ ही खनन करने वाले जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग गए। दो सगे भाइयों समेत छह के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

लखनऊ के आशियाना निवासी विजेंद्र कुमार सक्सेना मनकापुर तहसील के केशवनगर ग्रंट पश्चिमी क्षेत्र में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। लेखपाल ने बताया कि रविवार को कोटिया पुरवा में बिना अनुमति के मिट्टी व बालू खनन की सूचना मिली थी।

मिट्टी खोदकर ट्रॉलियों में भरते मिले आरोपित

जांच के लिए जब वह स्थल पर पहुंचे तो घारीघाट गांव निवासी किशन कुमार जेसीबी से बालू व मिट्टी खोदकर ट्रालियों में भरते मिले। खनन के अनुमति का पत्र मांगने पर किशन कुमार अपने साथी विनोद व चार अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई की और मोबाइल छीनकर पटक दिया।

कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर उक्त लोग जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग गए। एसओ खोंड़ारे कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि लेखपाल की तहरीर मुकदमा किया गया है। विवेचना उप निरीक्षक अविनाश यादव को सौंपी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।