विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या से सटे इलाकों में उछले जमीन के दाम, सर्किल रेट में 5 से 10% का इजाफा; नई दरें लागू 

Published: Tue, 06 Oct 2026 01:35 PM (GMT+05:30)

गोंडा में खेती या मकान बनाने के लिए जमीन खरीदना अब महंगा हो जाएगा, क्योंकि राजस्व विभाग ने जिले में ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. गोंडा में जमीन के सर्किल रेट में 5-10% की वृद्धि।

  2. कृषि, आवासीय और व्यावसायिक भूमि खरीदना हुआ महंगा।

  3. नई मूल्यांकन दरें मंगलवार से होंगी लागू, डीएम ने दिए निर्देश।

जागरण संवाददाता, गोंडा। यदि आप खेती या मकान बनाने के लिए जमीन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। मंगलवार से जमीन का क्रय-विक्रय करना महंगा हो जाएगा।

राजस्व व निबंधन विभाग ने जिले की चारों तहसीलों में भूमि की वर्तमान मूल्यांकन दरों (सर्किल रेट) में पांच से दस प्रतिशत वृद्धि की है। यह दरें अलग-अलग क्षेत्र के अनुसार तय की गई हैं।

डीएम प्रियंका निरंजन ने नई मूल्यांकन दर लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित की गई नई दरों की सूची जन सामान्य के अवलोकन के लिए सभी उप निबंधक कार्यालय में उपलब्ध कराई गई है।

दो से छह हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर बढ़ा सर्किल रेट

नगरीय क्षेत्र में अकृषक भूमि की मूल्यांकन दर में दो से छह हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर वृद्धि की गई है। अयोध्या जिले की सीमा से सटे लोलपुर के अर्द्धनगरीय क्षेत्र में मकान बनाने के लिए निर्धारित सर्किल रेट 6900 रुपये प्रति वर्ग मीटर के स्थान पर 7600 रुपये वर्ग मीटर हो गया है।

वहीं, व्यावसायिक उपयोग के लिए निर्धारित दर 13 हजार रुपये की जगह 15 हजार रुपये वर्ग मीटर किया गया है। खेती के लिए सर्किल रेट प्रति हेक्टेयर 45 लाख रुपये की जगह 50 लाख रुपये किया गया है। इसी तरह नवाबगंज गिर्द में व्यावसायिक भवन के लिए निर्धारित दर 25 हजार रुपये की जगह 27 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया है।

डीएम आवास से पथवलिया गांव की सीमा तक, अंबेडकर चौराहे से कचेहरी स्टेशन रोड तक दो से पांच हजार रुपये प्रतिवर्ग मीटर रेट बढ़ा है। अर्द्ध नगरीय क्षेत्र में भी नई दरें निर्धारित की गई हैं। हारीपुर, बालपुरजाट, माधवपुरचकत्ता में में दरें बढ़ी हैं।

यह भी पढ़ें- Bypolls 2026 Live Updates: बंगाल उपचुनाव में हंगामा, हुमायूं कबीर गिरफ्तार; नंदीग्राम में कांग्रेस का वोटरों को धमकाने का आरोप


आवासीय, व्यावसायिक व खेती योग्य जमीन की नई मूल्यांकन दरें निर्धारित की गई है। औसतन से 5-10 प्रतिशत वृद्धि की गई है। नई मूल्यांकन दरें छह अक्टूबर से लागू हो जाएंगी।

कृपाशंकर, एआइजी स्टांप गोंडा