विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा में हरतालिका तीज को लेकर सरयू घाट से मंदिरों तक चप्पे-चप्पे पर नजर, पांच SSP और 16 सीओ समेत 3000 पुलिस तैनात

Published: Sun, 13 Sep 2026 06:18 PM (IST)

गोंडा में हरतालिका तीज पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सरयू घाट से मंदिरों तक कड़ा पुलिस पहरा है। ...और पढ़ें

सरयू घाट से मंदिरों तक चप्पे-चप्पे पर नजर।

सरयू घाट से मंदिरों तक चप्पे-चप्पे पर नजर।

HighLights

  1. हरतालिका तीज पर गोंडा में कड़े सुरक्षा इंतजाम।

  2. सरयू घाट से मंदिरों तक 3000 पुलिसकर्मी तैनात।

  3. एंटी रोमियो टीमें, ड्रोन से हो रही निगरानी।

संवाद सूत्र, गोंडा। हरतालिका तीज पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सरयू घाट से लेकर प्रमुख शिव मंदिरों तक पुलिस का कड़ा पहरा है। छेड़खानी, चेन स्नेचिंग और अन्य अवांछनीय गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में एंटी रोमियो टीमों को लगाया गया है। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।

जोनल व सेक्टर अधिकारियों को लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्था की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रखने के लिए सरयू घाट के दोनों घाटों से 250 मीटर और मंदिरों से 250 मीटर की दूरी तक दुकानें नहीं लगने दी गई है। घाटों पर जल पुलिस व गोताखोर भी तैनात किए गए हैं।

gonda news (15)

पुलिस प्रबंध में जनपदीय व गैरजनपदीय पांच अपर पुलिस अधीक्षक, 16 पुलिस उपाधीक्षक और 51 प्रभारी निरीक्षक/निरीक्षक/थानाध्यक्ष समेत तीन हजार पुरुष व महिला पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। इसके अलावा पीएसी, डायल-112 के वाहन, अग्निशमन दल, जल पुलिस, गोताखोर, डाग स्क्वाड, फील्ड यूनिट और स्वाट टीम को भी तैनात किया गया है। तीन क्यूआरटी गठित की गई हैं।

इंटरनेट मीडिया पर अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर भी पुलिस की नजर है। सोशल मीडिया सेल को फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और वाट्सएप समेत विभिन्न प्लेटफॉर्म पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए हैं।

स्थानीय अभिसूचना इकाई को भी सक्रिय किया गया है। आपात स्थिति में त्वरित सूचना के लिए सब कंट्रोल रूम बनाया गया है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चार एंटी रोमियो टीमों को सादे कपड़ों में लगाया गया है।

यह भी पढ़ें- सोनभद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध के मिले शव के मामले में पत्नी, पुत्र पर मुकदमा दर्ज