विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा में क्रिप्टो निवेश के नाम पर 1.08 करोड़ की ठगी, 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published: Thu, 09 Jul 2026 12:13 AM (IST)

गोंडा में क्रिप्टो में निवेश के नाम पर 1.08 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कर्नलगंज पुलिस ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. क्रिप्टो निवेश के नाम पर 1.08 करोड़ की ठगी।

  2. राहुल सिंह, पत्नी समेत पांच आरोपितों पर मुकदमा दर्ज।

  3. कर्नलगंज पुलिस ने सामूहिक तहरीर पर की कार्रवाई।

संवाद सूत्र, गोंडा। साइबर जालसाजों ने क्रिप्टो में निवेश कराने के नाम पर 1.08 करोड़ रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। कर्नलगंज पुलिस ने पीड़ितों की सामूहिक तहरीर पर राहुल सिंह, उनकी पत्नी और तीन अन्य आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़ितों में शामिल अजय मौर्य ने बताया कि उनकी मुलाकात लखनऊ निवासी रजनीश रौशन से हुई, जिसने वोडव्रो कंपनी में निवेश पर प्रतिमाह पांच से छह प्रतिशत मुनाफा देने का लालच दिया। रजनीश ने टीएलसी 2.0 नामक डिजिटल काइन गिफ्ट में निवेश करने का भी दावा किया।

निवेश के लिए कैप्टर मनी साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खाते में रकम जमा कराने को कहा गया। आरोपितों ने ग्रामीणों को विश्वास में लेने के लिए शिल्पी सिंह और दीपक कुमार को कंपनी के निदेशक के रूप में प्रस्तुत किया।

सात लोगों ने अलग-अलग तारीखों में धनराशि निवेश की, जिसमें बैकुण्ठ कुमार ने 54 लाख 60 हजार रुपये और गुफरान ने 37 लाख रुपये जमा किए। शुरुआत में मामूली ब्याज मिलने के बाद अचानक भुगतान बंद हो गया।

जब पीड़ितों ने अपनी रकम वापस मांगी, तो रजनीश ने जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- गोंडा में 98 करोड़ के बिजली कामों की होगी चेकिंग, जांच के दायरे में बिजनेस प्लान; कार्यों का होगा गुणवत्ता परीक्षण