विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा में 2500 घरों तक जल्द पहुंचेगी गैस पाइपलाइन, इन 5 कॉलोनियों के लोगों मिलेगा PNG कनेक्शन

Published: Wed, 21 Oct 2026 03:33 PM (IST)

गोंडा में टोरेंट गैस कंपनी शहर के सभी वार्डों तक पाइपलाइन बिछाकर पीएनजी कनेक्शन देने का लक्ष्य बना रही है।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. गोंडा में 2500 घरों तक पहुंचेगी गैस पाइपलाइन।

  2. पांच नई कॉलोनियों में पीएनजी कनेक्शन का विस्तार।

  3. शहर को एलपीजी मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित।

संवाद सूत्र, गोंडा। पांच माह पहले के एलपीजी के संकट को देखते हुए अब भविष्य में शहर के सभी वार्डों की हर गली-मुहल्ले तक पाइप लाइन पहुंचाकर वहां के सभी घरों को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। इसे देखते हुए टोरेंटो गैस कंपनी ने शहर में सुभाषनगर, गायत्रीपुरम, इमिलिया गुरुदयाल, यूसुफनगर व नूर नगर के ढाई हजार घरों तक कनेक्श्न पहुंचाने की तैयारी की है। गलियों की खोदाई कर पाइप डाली जा रही है।

मंडल मुख्यालय स्थित पूरे शहर को एलपीजी मुक्त जोन घोषित किया जाना है। इसे देखते हुए शहर की चार प्रमुख कॉलोनियां एलपीजी फ्री जोन घोषित की जा चुकी हैं। यहां पीएनजी कनेक्शन दे रही टोरेंट गैस कंपनी ने आवास विकास प्रथम, द्वितीय, लक्ष्मनपुरी व अकेलवा में 500 से अधिक परिवारों को नोटिस देकर अपना कनेक्शन समर्पण का अनुरोध किया है।

इसके परिणाम स्वरूप अब तक आठ हजार लोगों ने आवेदन दिए हैं। इनमें 5500 का कनेक्शन चालू कर दिया गया है। रानीजोत, महरानीगंज, आवास विकास, राजा मोहल्ला, पटेलनगर, महाराजगंज, विष्णुपुरी, जानकीनगर समेत कई कालोनियां भूमिगत गैस पाइपलाइन नेटवर्क से जुड़ चुकी हैं। यहां कनेक्शन दिया जा रहा है।

यही नहीं अब गायत्रीपुरम के डेढ़ हजार, सुभाषनगर के 300, इमलिया गुरुदयाल के 400,नूरनगर के 200 व यूसुफनगर के 300 घरों को कनेक्शन देने के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है,जो तीन माह में पूरा कर लिया जाएगा।

टोरेंट गैस कंपनी के विक्रय अधिकारी दिलीप मिश्र ने बताया कि पांच मुहल्लों में पाइपलाइन डालने के लिए खोदाई चल रही है। जल्द ही यहां के लोग कनेक्शन ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें- गोंडा में आंगनबाड़ी में सजेगा बचपन, टाट-पट्टी नहीं अब फर्नीचर पर होगी पढ़ाई