विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा में पेड़ से लटकता मिला 20 साल की युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

Published: Wed, 28 Oct 2026 03:44 PM (IST)

गोंडा के नवाबगंज में 20 वर्षीय युवती मधू का शव अमरूद के पेड़ से लटका मिला, जिससे परिवार में मातम ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. नवाबगंज के चकमखा में युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

  2. परिजनों ने सुबह पांच बजे युवती को पेड़ से लटकता देखा।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, गहनता से जांच जारी।

संवाद सूत्र, नवाबगंज (गोंडा)। हरिवंशपुर गांव के मजरे चकमखा में एक 20 वर्षीय युवती का शव घर के सामने लगे अमरूद के पेड़ की डाल में साड़ी के फंदे से लटकता मिला है। शव पेड़ से लटकता देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृत्यु का सही कारण जानने के लिए पीएम को भेजा है।

चकमखा गांव निवासी मृतक युवती मधू की बड़ी भाभी काजल ने बताया मंगलवार की रात लगभग आठ बजे परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद लेट गए गए थे। बुधवार सुबह करीब पांच बजे उठने पर उनकी ननद मधू 20 घर के सामने लगे अमरूद के पेड़ से लटकती मिली। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने बताया मधू की मां मालती देवी की करीब एक वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है।

पिता जगतपाल एक माह पहले दिल्ली दिहाड़ी-मजदूरी के लिए गए हैं फोन पर सूचना दी गई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने कहा मृतक युवती की मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मोबाइल के साथ-साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं को जांच-पड़ताल में शामिल कर गहनता से जांच की जा रही है।

मृतक युवती मधू की बड़ी भाभी काजल ने बताया उनके पति रोहित तीन भाई व एक बहन हैं। तीनों भाई घर पर रहकर खेती-किसानी के साथ ही दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं। मृतका का बड़ा रोहित व छोटा भाई राहुल वजीरगंज के जमुनहा बुआ के यहां करवा लेकर मंगलवार की शाम लगभग चार बजे घर से गये हुए थे दोनों वापस घर नहीं लौटे फोन पर उनको भी सूचना दी गई है। मृतका का दूसरे नंबर का भाई विशाल व भाभी कांती घर पर कमरें में सो रहीं थीं। फिलहाल घटना को लेकर आस-पास का कोई भी ग्रामीण घटना के बारे में बोलने से कतराते नजर आए।

यह भी पढ़ें- बृजभूषण शरण सिंह को उपहार में मिला एक करोड़ का घोड़ा, अयोध्या के सरफराज ने दिया गिफ्ट