विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा में बनेगा 12 मीटर चौड़ा पुल, 50 लाख की लागत से सड़क की भी होगी मरम्मत

Published: Sun, 01 Nov 2026 05:00 PM (IST)

गोंडा शहर में यातायात जाम से निजात दिलाने के लिए जिला कारागार के पास 12 मीटर चौड़ा नया पुल बनेगा। ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. जिला कारागार के पास 12 मीटर चौड़ा नया पुल बनेगा।

  2. कटहा घाट तक दो किलोमीटर सड़क की मरम्मत होगी।

  3. शहर में लगने वाले जाम से मिलेगी निजात।

जागरण संवाददाता, गोंडा। शहर में लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए प्रमुख पुलों व सड़कों को चौड़ा करने व मरम्मत की पहल शुरू हो गई है। जिला कारागार के आगे बलिदानी राजेंद्र नाथ लाहिड़ी की समाधि के बगल सड़क पर बने पुराने सकरे पुल की जगह अब नया व चौड़ा पुल बनाया जाएगा। इसके जर्जर व संकरे होने समेत अन्य समस्याओं को देखते हुए अब इसे अब सात मीटर की जगह 12 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा।

वर्तमान में यहां वर्षों पहले बना पाइप का यह पुल सकरा और जर्जर हो चुका है। साथ ही अधिक वाहनों के आवागमन के चलते यह संकरा भी पड़ रहा है। इस वजह से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। रात में इस पुल से गुजरना और भी खतरनाक हो जाता है।

लोक निर्माण विभाग खंड प्रथम ने 98.03 लाख रुपये से नए पुल के निर्माण का प्रस्ताव भेजा था,जो अब स्वीकृत हो गया है। यही नहीं, जिला कारागार से ही कटहा घाट तक दो किलोमीटर लंबी सड़क की भी मरम्मत कराई जाएगी। यह सड़क सीमेंट व क्रंकीट से बनी थी, जो अब जर्जर हो गई है।

गड्ढे होने के चलते इस पर आवागमन मुश्किल हो राह है। इसकी मरम्मत पर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस सड़क व पुल के बन जाने से शहर में आकर जाम की वजह बनने वाले भारी वाहन झंझरी ब्लाक होते हुए अयोध्या व उतरौला निकल जाएंगे।

शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए लाहिड़ी की समाधि के बगल नया चौड़ा पुल बनाया जाएगा। सड़क मरम्मत की भी स्वीकृति मिल गई है,जिसकी निविदा की प्रक्रिया चल रही है, जिसके पूरे होने के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा। -सुरेश राम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रथम।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।