Move to Jagran APP

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दिखाया दम

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जनपद स्तरीय सब जूनियर बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता ।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 09:19 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 09:19 PM (IST)
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दिखाया दम
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दिखाया दम

संसू, गोंडा : जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जनपद स्तरीय सब जूनियर बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। 75 बालिकाओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

डीएम मार्कण्डेय शाही ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। ताइक्वांडो महासंघ कोरिया से ब्लैक बेल्ट प्राप्त अंशु चौधरी व श्रेयांश उपाध्याय को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में देवेंद्र शर्मा, गौरव उपाध्याय, अरुण चंद्र, नमन जोशी शामिल रहे। गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव प्रत्यूष राज ने खिलाड़ियों की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। सीडीओ शशांक त्रिपाठी, डा. अजय सिंह गौतम, उप क्रीडा अधिकारी अशोक सोनकर, मैन मिश्र, अब्दुल अहद , प्रधानाचार्य रमा गिरी विद्यासागर मौजूद रहे।

इनसेट

प्रतियोगिता का परिणाम

- जूनियर भार वर्ग में अंडर 44 किलोग्राम में लहर सिंह ने स्वर्ण, अंशिका मौर्या ने रजत, सानिया सलीम व साहिना ने कांस्य पदक जीता। 49 किलोग्राम भारवर्ग में दीक्षा चौधरी स्वर्ण, पलक चौधरी रजत व अमिता को कांस्य पदक मिला। इसी तरह 46 किलोग्राम भारवर्ग में श्रद्धा को स्वर्ण, आराध्या चतुर्वेदी को रजत व अंजलि को कांस्य पदक मिला। 42 किलो गा्रम भारवर्ग में बबिता चौधरी स्वर्ण, महक मौर्या रजत पदक व अदिति को कांस्य पदक मिला। प्राप्त हुआ। 59 किलो भार वर्ग में पंखुड़ी श्रीवास्तव स्वर्ण, दीक्षा सिंह रजत व आयूषी को कांस्य पदक मिला। वहीं, 59 किलोग्राम भार वर्ग में पुष्पांजली ने स्वर्ण, श्रेया रजत पदक, ऋषिका ने कास्य पदक जीता। 59 किलो ग्राम भारवर्ग में शिवानी प्रजापति को स्वर्ण, आस्था तिवारी रजत व अनामिका को कास्य पदक मिला। इसी तरह 47 किलोग्राम भारवर्ग में तृप्ति द्विवेदी ने स्वर्ण, स्वाति दूबे रजत व पल्लवी ने कांस्य पदक जीता।

--------------

पुलिस एकादश ने जीता सद्भावना मैच

संसू, गोंडा: रविवार को अदम गोंडवी खेल मैदान पर स्व. बृजेश द्विवेदी कैनवास बाल टूर्नामेंट में पुलिस एकादश और पत्रकार एकादश के बीच सद्भावना मैच खेला गया। इसमें पुलिस एकादश ने 90 रन से जीत हासिल कर ट्राफी अपने नाम कर ली।

15-15 ओवर के सद्भावना मैच में पुलिस एकादश के कप्तान एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पुलिस टीम की तरफ से आजाद सिंह व अभिषेक मिश्र पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। आजाद सिंह 42 रन बनाकर राशिद की गेंद पर मोहसिन रजा को व अभिषेक मिश्र 15 रन बनाकर मो. शाजेब की गेंद पर पत्रकार एकादश के कप्तान अभिषेक सिंह द्वारा कैच आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे अमित कुमार ने चार चौके व आठ छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाया। चौथे नम्बर पर बल्लेबाजी करने उतरे पुलिस एकादश के कप्तान शैलेश कुमार पांडेय ने एक छक्के की मदद से नौ रन बनाया। उन्हें विधायक विनय द्विवेदी ने आउट किया। पुलिस टीम ने कुल 184 रन बनाया। जवाब में उतरी पत्रकार एकादश की टीम 94 रन पर सिमट गई। चार विकेट लेने वाले देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह को बेस्ट बॉलर तथा शतक बनाने वाले अमित कुमार को बेस्ट बैट्स मैन का अवार्ड मिला। विजेता टीम को विधायक विनय कुमार द्विवेदी, टूर्नामेंट के अध्यक्ष राजेश पांडेय, पूर्व पालिकाध्यक्ष कमरुद्दीन ने ट्राफी प्रदान की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.