Move to Jagran APP

घाघरा लाल निशान पार, सरयू भी बेकरार

गोंडा : घाघरा नदी के जल स्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। बाढ़ का पानी खतरे के निशान

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 11:16 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 11:16 PM (IST)
घाघरा लाल निशान पार, सरयू भी बेकरार
घाघरा लाल निशान पार, सरयू भी बेकरार

गोंडा : घाघरा नदी के जल स्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। बाढ़ का पानी खतरे के निशान को पार कर चुका है। बाढ़ का पानी स्पर व बांध से सटकर बह रहा है। जिससे बांध के ऊपर खतरा मंडराने लगा है।

loksabha election banner

पिछले वर्ष बाढ़ विभीषिका झेल चुके क्षेत्र के लोगों में नदी के तेवर को देखकर दहशत का माहौल है। लोग बांध पर पहुंचकर लगातार स्थिति का जायजा ले रहे हैं। वहीं बारिश होने के कारण बालू से बनाये गये काम चलाऊ बांध में बने रेन कट्स को भरने का काम भी नहीं शुरू हुआ है। जो किसी भी समय बांध के लिए मुसीबत बन सकता है। नदी के पानी ने ग्राम नकहरा के आसपास बांध को निशाना बनाने का प्रयास शुरू कर दिया है।

खतरे में चरपुरवा

-बाराबंकी जिले के ग्राम बेहटा का मंजर चरपुरवा घाघरा नदी के कटान की जद में है। यहां नदी कटान कर रही है। जिससे गांव के लोग काफी भयभीत हैं। लोग गांव से पलायन करके बांध पर शरण लेने के लिए आने लगे हैं। मगर यहां भी ग्रामीणों पर प्रशासन की निगाहें इनायत नहीं हुई हैं। यदि नदी इसी तरह कटान करती रही तो कुछ ही दिन में चरपुरवा का आस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।

नहीं स्थापित हुआ कंट्रोल रूम

-घाघरा नदी अपने पूरे शबाब पर है। लगातार नदी के जल स्तर में इजाफा हो रहा है और प्रशासन बचाव कार्य कराने के बजाय क्षेत्र में बाढ़ विभीषिका आने का इंतजार कर रहा है। रविवार तक न तो तहसील में कंट्रोल रूम स्थापित हो सका है और न ही क्षेत्र की एक भी बाढ़ चौकी। जबकि कागजों में कंट्रोल रूम व दो बाढ़ चौकी संचालित है। लचर व्यवस्था को देखकर लग रहा है कि प्रशासन इस बार बाढ़ को लेकर गंभीर नहीं है।

नहीं पहुंचे अधिकारी

-बाढ़ का पानी बांध से सटकर बह रहा है। क्षेत्र के लोग बराबर बांध पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। मगर रविवार की शाम तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके तक नहीं पहुंचा। जिससे बचाव कार्य तो दूर सही सूचना भी प्रशासन के पास नहीं है।

बोले जिम्मेदार

-एसडीएम गुलाम सरवर ने बताया कि मैं कुछ जरूरी कार्य से बाहर चला आया हूं। सोमवार तक हर हाल में कर्नलगंज पहुंच जाऊंगा। उन्होंने बताया कि बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी हो चुकी है। तहसीलदार को इसी समय बांध का निरीक्षण करके यथास्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया गया है। नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। मगर अभी किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। प्रशासन हर प्रकार की समस्या से निपटने के लिए तैयार है।

रविवार को नदियों का जलस्तर

नदी खतरे का निशान जलस्तर

घाघरा 106.07 106.08

सरयू 92.73 92.24

घाघरा नदी में डिस्चार्ज पानी-185581 क्यूसेक

-नोट-ये आंकड़े शाम छह बजे तक के हैं, जो बाढ़कार्य खंड से जुटाए गए हैं। जलस्तर मीटर में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.