आग से चार घर राख, डेढ़ लाख का नुकसान
गोंडा : क्षेत्र के ढोढ़ेपुर चैताचौबे पुरवा में गत सोमवार की देर रात अज्ञात कारणों से लगी
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 09:54 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 09:54 PM (IST)
गोंडा : क्षेत्र के ढोढ़ेपुर चैताचौबे पुरवा में गत सोमवार की देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग में चार घर जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील को सौंप दी है। स्थानीय लोगों की मानें तो रात को अचानक लगी आग ने देखते ही देखते चार घरों को अपने आगोश में ले लिया। किसी तरह एक दूसरे की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस बीच सोनू, र¨वदे, अयोध्या और राम गो¨वद के घर जल चुके थे। पूर्व प्रधान ईबी ¨सह व प्रधान प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश तिवारी ने पीड़ितों को मदद पहुंचाई। लेखपाल अमित कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ लाख रुपये की क्षति हुई है। रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी गयी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें