विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैसरगंज से चार प्रत्याशी ठोक रहे ताल, बृजभूषण के टिकट कटने के बाद दिलचस्प हुआ मुकाबला; गोंडा में भी कांटे की टक्कर

Published: Tue, 07 May 2024 11:28 AM (IST)

लोकसभा चुनाव को लेकर नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ हो गई है। कैसरगंज लोकसभा सीट से चार व गोंडा ...और पढ़ें

कैसरगंज से चार प्रत्याशी ठोक रहे ताल, बृजभूषण के टिकट कटने के बाद दिलचस्प हुआ मुकाबला
कैसरगंज से चार प्रत्याशी ठोक रहे ताल, बृजभूषण के टिकट कटने के बाद दिलचस्प हुआ मुकाबला

संवाद सूत्र, गोंडा। (Lok Sabha Election 2024) लोकसभा चुनाव को लेकर नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ हो गई है। कैसरगंज लोकसभा सीट से चार व गोंडा लोकसभा सीट से आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सोमवार को आरओ ने उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया।

कैसरगंज लोकसभा सीट से 12 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। जांच में खामियां मिलने पर निर्दल सात उम्मीदवारों का पर्चा खारिज हो गया था। सोमवार को निर्दल उम्मीदवार जयचंद सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया, अब इस सीट पर चार उम्मीदवार हैं। इस सीट पर सिटिंग सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कटने के बाद मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है।

वहीं, गोंडा लोकसभा सीट से 13 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। जांच के दौरान पांच नामांकन पत्र खारिज हो गए थे। एक भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया। निर्दल उम्मीदवार अरुणिमा पांडेय कैसरगंज व गोंडा, दोनों लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। आरओ गोंडा नेहा शर्मा व आरओ कैसरगंज एम. अरून्मोली ने चुनाव चिह्न का आवंटन किया।

प्रत्याशियों को दिए व्यय रजिस्टर दिखाने के निर्देश

जिलाधिकारी नेहा शर्मा रिटर्निंग अधिकारी गोंडा लोकसभा क्षेत्र व मुख्य विकास अधिकारी रिटर्निंग आफिसर कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र एम. अरून्मोली ने समस्त अभ्यर्थियों व उनके अभिकर्ता को व्यय रजिस्टर दिखाने के निर्देश दिए है।

उन्होंने बताया कि कैसरगंज व गोंडा लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों के व्यय संबंधी रजिस्टर का तीन बार निरीक्षण किया जाएगा। पहला निरीक्षण नौ मई, दूसरा निरीक्षण 13 मई व तीसरा व अंतिम निरीक्षण 17 मई को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक जिला पंचायत सभागार में किया जाएगा। निरीक्षण के समय अभ्यर्थी या उनका एजेंट उपस्थित नहीं होता है तो संबंधित को नोटिस निर्गत की जाएगी। नोटिस के तीन दिन के अंदर रजिस्टर प्रस्तुत न करने पर सक्षम न्यायालय में शिकायत दर्ज की जाएगी।

किसे मिला, क्या चुनाव चिह्न

गोंडा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह को कमल, सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा को साइकिल, बसपा प्रत्याशी सौरभ मिश्र को हाथी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राघवेंद्र को बांसुरी, भारत उदय निर्माण पार्टी के विनोद कुमार सिंह को बल्ला, निर्दल अरुणिमा पांडेय को सेब, राजकुमार को चिमनी व राम उजागर को गन्ना किसान चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह को कमल, सपा प्रत्याशी भगत राम मिश्र को साइकिल, बसपा प्रत्याशी नरेंद्र पांडेय को हाथी व निर्दल उम्मीदवार अरुणिमा पांडेय को सिलाई मशीन चुनाव चिह्न मिला है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के बाद अब बसपा विहीन विधान परिषद, सपा को मिल जाएगा नेता प्रतिपक्ष का पद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।