'अखिलेश के बिना सब सूना है...' सपा और कांग्रेस गठबंधन पर बृजभूषण सिंह के बयान से बढ़ा सियासी हलचल
पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग विवाद पर कहा कि अखिलेश बिना सब कुछ सूना है।
HighLights
बृजभूषण सिंह ने अखिलेश यादव को यूपी राजनीति का आधार बताया।
सपा-कांग्रेस में 2027 चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर तनातनी।
कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन से अधिक सीटें मांग रही।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच जारी सीट शेयरिंग की तनातनी और खींचतान पर पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।
बृजभूषण शरण सिंह से पूछा गया कि कांग्रेस कह रही है कि उत्तर प्रदेश में सपा के साथ गठबंधन में 150 सीटों से कम पर चुनाव नहीं लड़ेगी। इसके जवाब में बृजभूषण सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की पैरवी करते हुए कहा कि अखिलेश यादव के बिना सब कुछ 'सूना' है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बयानबाजी और खींचतान जारी है। अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि गठबंधन में सीटों की संख्या नहीं, बल्कि उम्मीदवार की जीत महत्वपूर्ण है और कांग्रेस को अपनी दावेदारी वाली सीटों के साथ जिताऊ उम्मीदवारों के नाम देने होंगे।
#WATCH Delhi: On the seat-sharing in the INDIA bloc for the Uttar Pradesh Assembly elections, BJP leader Brij Bhushan Sharan Singh said, "Without Akhilesh, everything feels empty." pic.twitter.com/S6Pc2V36Bv
— ANI (@ANI) September 30, 2026
यह भी पढ़ें- कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश यादव ने राज्यसभा का दिया टिकट? अंबानी और मोदी-शाह के करीबी
