विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलने से होगी समाज की भलाई
संसू भंभुआ (गोंडा) स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के अवसर पर सरयू डिग्री कालेज में चल रहे युवा सप्ताह के अंतिम दिन शनिवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा के प्रांतीय परिषद सदस्य बिदेश्वरी प्रसाद सिंह लाल साहब व संचालन राजमणि मिश्रा ने किया।
गोंडा : स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सरयू डिग्री कालेज में चल रहे युवा सप्ताह के अंतिम दिन शनिवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि वह संपूर्ण मानव जाति के प्रेरणास्त्रोत हैं। उनके पद चिन्हों पर चलकर देश व समाज की भलाई के साथ अपने जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके किया गया। अध्यक्षता भाजपा के प्रांतीय परिषद सदस्य बिदेश्वरी प्रसाद सिंह लाल साहब व संचालन राजमणि मिश्र ने किया। डॉ. पुनीत सिंह, डॉ. हबीबुल्ला, डॉ. जावेद अहमद, ओपी सिंह एवं दीपक श्रीवास्तव ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया। अंत में पूरे सप्ताह चली प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रविद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र, विजय यादव, ममता मिश्रा एवं अंतिमा सिंह मौजूद रहे।