दो ट्रेनों से आए 2700 प्रवासी, बढ़ाई गई निगरानी
7.00 बजे चंडीगढ़ से 1305 प्रवासी आए। इनकी भी जिला प्रशासन ने थर्मल स्क्रीनिग करायी। सभी का तापमान सामान्य मिलने पर इनको रोडवेज की 55 बसों से क्वारंटाइन सेंटरों पर भेजा गया। रेलवे सुरक्षाबल पोस्ट कमांडर प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी प्रवासी श्रमिकों को सकुशल उतारा गया। अभी और ट्रेनें आ रही हैं। प्रवासियों की सुरक्षा को लेकर इंतजाम किए जा रहे हैं।
गोंडा : समय दोपहर 2.15 बजे। जंक्शन पर जालंधर सिटी से आयी ट्रेन के 22 कोच में सवार यात्री बस उत्साह से गदगद दिखाई दिए। ट्रेन से उतरे रामप्रसाद ने बताया कि जालंधर में चाय बेचते हैं। पहले दिन जनता कर्फ्यू से ही उनका कारोबार बंद हो गया। यातायात साधन न होने से फंस गये। अब आकर सुकून महसूस कर रहे हैं। इसी तरह से जालंधर में खोमचा लगाने वाले सुकई ने बताया कि वह काफी परेशान थे। अब अपने जिले में आ गये हैं। घर जाकर खेती-बाड़ी करेंगे।
जिले से बाहर दूसरे राज्यों में नौकरी कर रहे 2700 प्रवासी सोमवार को आए। स्टेशन पर प्रवासी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिग करायी गयी। इन्हें जिला प्रशासन ने लंच पैकेट व पानी वितरित किया। इसके बाद शारीरिक दूरी बनाते हुए रोडवेज बसों से क्वारंटाइन सेंटर पर भेजा गया। इससे पहले सुबह 7.00 बजे चंडीगढ़ से 1305 प्रवासी आए। इनकी भी जिला प्रशासन ने थर्मल स्क्रीनिग करायी। सभी का तापमान सामान्य मिलने पर इनको रोडवेज की 55 बसों से क्वारंटाइन सेंटरों पर भेजा गया। रेलवे सुरक्षाबल पोस्ट कमांडर प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी प्रवासी श्रमिकों को सकुशल उतारा गया। अभी और ट्रेनें आ रही हैं। प्रवासियों की सुरक्षा को लेकर इंतजाम किए जा रहे हैं। डीआइजी डॉ. राकेश सिंह, डीएम डॉ. नितिन बंसल व एसपी आरके नैय्यर ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।